सबसे पहले बात करते हैं कि यह विधायक आखिरकार होता क्या है और वह काम क्या करता है। तो भारत देश कई राज्यों में बंटा हुआ देश है।
यहाँ पर जनसंख्या, क्षेत्रफल, भाषा, रीति रिवाज इत्यादि के आधार पर कई राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों का निर्माण किया गया (Vidhayak kaun hai) है।
अब देश के प्रधानमंत्री और भारत सरकार का चुनाव तो देश के सभी सांसद मिल कर करते हैं
लेकिन संघीय ढांचे को इस तरह से बनाया गया है कि उसमे हर राज्य की अपनी राज्य सरकार होती है। अब उस राज्य का एक मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल होता है।
यही मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल इत्यादि के सदस्य पहले विधायक का चुनाव लड़ते हैं और उसके बाद ही उस पद तक पहुँचते हैं। ऐसे में एक विधायक वह होता है जो अपने राज्य के किसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।
वह वहां पर देश की किसी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से या स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ता है और जीतता है।
उसके बाद वह अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है और विधायक राशि व शक्तियों के द्वारा अपने क्षेत्र का विकास करता है।
विधायक विधानसभा का सदस्य होता है और वह चुनावी प्रक्रिया के तहत उस क्षेत्र के लोगों के द्वारा चुना जाता है।
विधायक कौन होता है? अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?