सबसे पहले बात ग्राम विकास अधिकारी को अंग्रेजी भाषा में कहे जाने वले शब्द की तो वह है VDO जिसकी फुल फॉर्म होती है विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर (Village Development Officer)।

हम आपको सरल शब्दों में उदाहरण सहित बता दे कि एक शहर में डीएम व कलेक्टर का कार्य उस शहर के संचालन का होता है तो अब गावो की जिम्मेदरी भी तो किसी को देनी होगी।

भारत सरकार या राज्य सरकार के द्वारा गाँवों के विकास के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की जाती है और उसे ही ग्राम विकास अधिकारी के नाम से जाना जाता है।

ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए परीक्षा के तौर पर आपसे लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें आपसे MCQ प्रश्न ही पूछे जाएंगे अर्थात सभी प्रश्नों के 4 विकल्प होंगे जिनमे से एक का चुनाव आपको करना होगा।

यदि आप ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को पास कर लेते हैं तो उसके बाद आपका साक्षात्कार लिया जाएगा।

यह साक्षात्कार आपके राज्य के अधिकारी ही लेंगे और इसमें आपसे विभिन्न विषयों तथा पंचायती राज के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे।

VDO की योग्यता हर राज्य के अनुसार भिन्न भिन्न हो सकती है। किसी किसी राज्य में इसके लिए बारहवीं पास छात्र योग्य माने जाते हैं तो किसी किसी में कंप्यूटर कोर्स करना अनिवार्य होता है तो किसी में स्नातक की डिग्री चाहिए होती है।

ग्राम विकास अधिकारी कैसे बने?अधिक जानकारी  के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?