उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश सरकार जारी किया जाने वाला एक मुख्य दस्तावेज़ है जिसे प्रदेश में निवास करने वाला कोई भी परिवार बहुत आसानी से बनवा सकता है।
अगर आप भी उत्तर प्रदेश में निवास करते है तो आपके पास भी इसका होना आवश्यक है।क्योंकि अब सरकार द्वारा बहुत सी सरकारी योजनाओं तथा और सरकारी छात्रवृत्तियों के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए इसका होना अनिवार्य कर दिया है।
उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र एक अधिकृत दस्तावेज़ है जो UP में निवास करने वाले लोगों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया जाता है
इसमें परिवार से आय संबंधित जानकारी लिखित रूप में दर्ज होते है तथा जिससे पता चलता है कि परिवार की वार्षिक आय कितनी है परिवार की आर्थिक स्थिति क्या है।
क्योंकि सरकार द्वारा ज़्यादातर योजनाओं एवं छात्रवृतियों का लाभ परिवार की आर्थिक स्थिति के अनुसार ही प्रदान किया जाता है।
उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको 10 रुपये के अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
यूपी राज्य के नागरिको के लिए आय प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के द्वारा जारी किया जाता है।
उत्तर प्रदेश आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नागरिक को सबसे पहले आय प्रमाण पत्र से सम्बंधित विभाग की आधारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
उत्तर प्रदेश आय प्रमाण ऑनलाइन कैसे बनवाएं? अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?