उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए सोलर पंप योजना का गठन किया है। जिसके अंतर्गत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को सोलर पंप स्थापित करने के लिए UP Solar Pump Yojana 2023 का संचालन किया है।
जिसके अंतर्गत किसान सौर ऊर्जा पर आधारित सोलर पंप को स्थापित कर सकते हैं। और कम लागत में अपने फसल की सिंचाई आराम से कर सकते हैं।
इसके साथ ही सोलर पंप की एक खास बात यह भी है। कि सोलर पंप का उपयोग करके किसान अपनी फसल की सिंचाई कभी भी कर सकते हैं। जब फसलों को पानी की जरूरत होगी वह उसी समय फसल की सिंचाई कर सकते हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा 2 हॉर्स पावर और 3 हॉर्स पावर के सोलर पंप को स्थापित करने के लिए 75% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही 5 हॉर्स पावर के सोलर पंप को स्थापित करने के लिए 50% तक का अनुदान लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा। जिसका लाभ कोई भी पात्र नागरिक जो कि किसान है, ले सकता है।
UP Solar Pump Yojana 2023 से प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र को विकसित करना है। और किसानों के फसल की उपज बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है।
इस योजना में राज्य के पात्र किसान अपना ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए संबंधित विभाग से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर के वहां जमा करना होगा।
उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?