भारत देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उससे लाभ पहुंचने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। 

इसी मुहिम को आगे बढ़ाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा  ई मंडी यूपी पोर्टल 2023 (E-mandi up portal 2023) को शुरू किया है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि किसानों तथा व्यापारी को मंडी संबंधित जानकारी एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मंडी जाना पड़ता है।

जिसकी वजह से उन्हें अपना काफी समय बर्बाद करना पड़ता है। 

इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया है। 

जिसके माध्यम से किसान तथा व्यापारी के लिए मंडी संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी यानी की अब उत्तर प्रदेश राज्य के किसान और व्यापारी मंडी जाए बिना घर बैठे बैठे सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

ई-मंडी यूपी पोर्टल 2023 के किसान एवं व्यापारी आसानी से अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं तथा पुराने लाइसेंस का नवीकरण भी कर सकते हैं।

मंडी समिति के द्वारा जगह-जगह मंडी सुविधा केंद्रों का विकास किया जाएगा जिसमें फ्री इंटरनेट एवं कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ई मंडी यूपी पोर्टल से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।