हमारे देश मे ऐसी बहुत सी महिलाएं है जो दहेज़ से पीड़ित हैं जिसके कारण इन महिलाओं को बहुत अधिक कठिनाईयां उठानी पड़ती है।
जिससे देखते हुए उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने अपने राज्य में दहेज़ पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा एवं आर्थिक रूप से मदद प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश दहेज़ पीड़ित महिला क़ानूनी सहायता योजना का शुभारंभ किया है।
इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं ने दहेज़ उत्पीड़न के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं उन महिलाओं उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा कानूनी सहायता से लेकर महिलाओं के खाने-पीने और रहने का प्रबंध किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना का कार्यभार उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग को सौंपा है ताकि राज्य में दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी एवं आर्थिक रूप से मदद प्रदान की जा सके।
उत्तर प्रदेश दहेज पीड़ित महिला कानूनी सहायता योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹2500 की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा सरकार महिलाओं के खाने पीने तथा रहने की व्यवस्था भी करेगी।
जिसके बाद अब महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे जुल्मों को कहना नहीं पड़ेगा। जिससे राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आएगा।
उत्तर प्रदेश दहेज पीड़ित महिला कानूनी सहायता से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।