इन दिनों देश में आईपीएल से भी ज्यादा अगर किसी चीज की चर्चा है तो वह यूनिफार्म सिविल कोड (uniform civil code) है। बहुत से लोगों को इसका अर्थ भी नहीं पता।

उत्तराखंड, जहां के मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर बाकायदा कमेटी गठित कर ड्राफ्ट बनाने को लेकर कवायद भी शुरू कर दी है, वहां भी लोग इसके अर्थ एवं इसके असर से अधिकांशतः अंजान हैं।

यदि आप भी इस मसले को समझना और गहराई से जानना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पर हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको यूनिफार्म सिविल कोड (uniform civil code) क्या है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

दोस्तों, सबसे पहले इसके अर्थ को जान लेते हैं। इसका हिंदी में अर्थ होता है समान नागरिक संहिता। यानी देश के प्रत्येक नागरिक के लिए समान कानून, चाहे वह किसी भी धर्म अथवा संप्रदाय का हो।

यूनिफार्म सिविल कोड (uniform civil code) लागू होने पर सभी धर्मों के लोगों पर शादी-ब्याह, तलाक, गोद लेने, विरासत संपत्ति बंटवारे आदि को लेकर एक ही कानून लागू होगा।

साथियों, यह सवाल आपके मन में भी जरूर आ रहा होगा कि जिस यूनिफार्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता पर आज बहस हो रही है

उसकी बात सबसे पहले कब उठी? तो आपको बता दें कि इसकी शुरूआत तब हुई थी जब भारत में ब्रिटिश राज (British empire) था।

यूनिफार्म सिविल कोड क्या है? इसकी अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?