UFM Rule के नियमों के तहत यदि कोई परीक्षार्थी एसएससी की परीक्षा में भरी जाने वाली उत्तर तालिका में अपने से संबंधित या काल्पनिक कोई भी निजी जानकारी लिखता है जिससे कि उसकी पहचान उजागर हो जाए तो

उसे परीक्षा में जीरो नंबर दिए जाएंगे या फिर उसकी उत्तर पुस्तिका को जांचा ही नहीं जाएगा। कहने का अर्थ यह हुआ कि UFM के नियम के तहत किसी भी छात्र को अपनी पहचान उजागर करने से मना किया गया है।

अब आप कहेंगे कि यह पहचान कौन कौन सी हो सकती है और यदि आपने अपनी पहचान ही नहीं बताई तो फिर यह कैसे पता चल पाएगा की वह उत्तर तालिका आपकी है।

यहाँ हम आपको बता दें कि यहाँ पर आपको केवल अपना स्पेशल नंबर या कोड ही लिखना होगा और अपना थंब इम्प्रैशन अर्थात अंगूठे की छाप छोडनी होगी।

इसके अलावा अन्य निजी जानकारी जैसे कि आपका नाम, रोल नंबर, पता, मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी नहीं लिखनी होगी।

इसी के साथ UFM में कई अन्य नियम भी जोड़े गए हैं जिनका पालन किया जाना सभी छात्रों के लिए बहुत ही जरुरी होता है।

अब यह अंग्रेजी भाषा का शब्द है जिसमे UnFAir का U व F लिया गया जबकि Means का M लिया गया और इस तरह इसकी शोर्ट फॉर्म UFM बनी।

चूँकि यह एक नियम है तो इसे हम UFM नियम या UFM Rule के नाम से जानते (UFM ka full form in Hindi) हैं। अब इसे हम हिंदी भाषा में जानने का प्रयास करें तो उसका मतलब होता है अत्यधिक, अनुचित या भ्रामक जानकारी।

UFM Rule क्या होता है? अधिक जानकारी  के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे ?