सैटेलाइट को हिंदी में उपग्रह कहा जाता है। जैसे पृृथ्वी ग्रह का उपग्रह चांद है। एक उपग्रह ग्रह के चक्कर काटता है यानी अंतरिक्ष की बात करें तो छोटा object बड़े के चक्कर काटता है।
जिस तरह चांद पृृथ्वी के चक्कर काटता है। इसी तरह वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए यह सैटेलाइट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित होकर वहां से सिग्नल भेजते हैं,
जिन्हें स्कैन कर वैज्ञानिक इमेजिंग, नेविगेशन और कम्युनिकेशन में इस्तेमाल करते हैं। मसलन इनसे मिलने वाले सिग्नल के जरिये ही टीवी देखना
मौसम का हाल बताना, मोबाइल में जीपीएस नेविगेशन, फोन पर बातचीत आदि संभव हुआ है। कार्य और इस्तेमाल के हिसाब से इनके आकार अलग-अलग होते हैं।
मसलन यह टीवी के आकार के बराबर भी हो सकते हैं और ट्र्क के बराबर भी। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अब चौथी महाशक्ति कहलाता है।
हाल ही में भारत ने कई मिसाइलें अंतरिक्ष में प्रक्षेपित की हैं। वह अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को लगातार मजबूत कर रहा है।
ऐसा इसलिए भी क्योंकि चीन के साथ उसका तनाव चल रहा है और अब तो नेपाल जैसे छोटे देश भी चीन की शह पर भारत को आंखें दिखाने की गुस्ताखी कर रहा है।
सैटेलाइट क्या है? अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे?