सबसे पहले जान लेते हैं कि किसी व्य5क्ति को किसी संपत्ति से बेदखल करने का अर्थ क्या होता है। दरअसल, बेदखल करने से आशय किसी व्यक्ति को संपत्ति अथवा संपत्ति में हिस्से से कानूनी रूप से बाहर करना होता है।

इसके कई तरीके होते हैं, जिनका प्रापर्टी के मालिक किसी को प्रापर्टी से बाहर करने के लिए करते हैं। इसे अधिकारच्युत करना भी पुकारा जाता है।

कई बार इस प्रकार की स्थितियां पैदा हो जाती हैं कि व्यक्ति को अपने वारिस की उसकी संपत्ति से बेदखली के सिवा कोई रास्ता नजर नहीं आता।

जैसे कोई अपने पुत्र को उसकी आपराधिक गतिविधियों में संलग्नता के चलते उसे अपनी संपत्ति नहीं सौंपना चाहता।

अथवा जब वह देखता है कि उसका कानूनी वारिस उसके नियंत्रण अथवा उसके कहने में नहीं तो ऐसी स्थिति में वह अपनी मेहनत से कमाई संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए अपने पुत्र, पुत्री अथवा कानूनी वारिस की बेदखली करवाता है।

अब हम आपको संपत्ति से बेदखली के बारे में एक महत्वपूर्ण पहलू बताते हैं। यह पहलू है कि आप अपनी पैतृक संपत्ति से अपने कानूनी वारिस अथवा बेटे को बेदखल नहीं कर सकते।

लेकिन हां, यदि आपने संपत्ति स्वयं अर्जित की है तो आप बेटे को इस संपत्ति से अवश्य बेदखल कर सकते हैं। यानी किसी व्यक्ति की स्व अर्जित संपत्ति से ही किसी वारिस की बेदखली संभव है।

संपत्ति से बेदखल कैसे करते हैं? अधिक जानकारी  के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?