यह जीवन प्रमाण पत्र एक ऐसा प्रमाण होता है जिसे देख कर और उसमे निहित बायोमेट्रिक पहचान के द्वारा केंद्र व राज्य सरकार यह पक्का करती है कि उस व्यक्ति को पेंशन दी जाए या नही।

अब यदि किसी कारणवश उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद यह पेंशन उस व्यक्ति के पति या पत्नी को मिलती है।

किसी भी पूर्व सरकारी अधिकारी का जीवन प्रमाण पत्र बनवाया जाना जरुरी होता है क्योंकि यह उसके जीवित होने का एकमात्र प्रमाण होता है।

स जीवन प्रमाण पत्र के द्वारा केंद्र सरकार, राज्य सरकार, या अन्य किसी संगठन के द्वारा पेंशन पाने वाला व्यक्ति अपनी पेंशन पा सकता है।

कहने का अर्थ यह हुआ कि इस जीवन प्रमाण पत्र का इस्तेमाल केंद्र सरकार के साथ साथ विभिन राज्य सरकारे व अन्य संगठन भी कर रहे हैं और इससे अधिकारियों को बहुत लाभ भी मिल रहा है।

भारत सरकार के इतने पेंशन धारक इसलिए हैं क्योंकि इसमें सेना से रिटायर हुए अधिकारी भी बहुत अधिक संख्या में होते हैं और रेलवे कर्मचारी भी।

जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको उनके सॉफ्टवेर या ऐप पर जाकर ही आवेदन करना होगा।

जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं? अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर यहाँ क्लिक करे?