यदि आप इस ओएमआर शीट के बारे में विस्तार से जानने को यहाँ आये हैं तो हम भी आपको निराश ना करते हुए इसके बारे में शुरू से लेकर अंत तक संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं
ओएमआर शीट की फुल फॉर्म ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (Optical Mark Recognition) होती है।
बहुत बार इसे ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader) भी कह देते हैं लेकिन यह रीडर ओएमआर शीट को चेक करने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
बहुत बार इसे ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader) भी कह देते हैं लेकिन यह रीडर ओएमआर शीट को चेक करने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
कहने का अर्थ यह हुआ कि ओएमआर शीट को मुख्य तौर पर कंप्यूटर की भाषा या उसकी कार्य प्रणाली को ध्यान में रखते हुए ही डिजाईन किया जाता है और मनुष्य को केवल उसमे क्रमानुसार प्रश्न के संभावित उत्तर वाले गोले को काले या नीले पेन से भरना होता है।
अब इसमें आपको अपनी जानकारी तो लिखनी ही होती है ताकि यह पता चल सके कि यह ओएमआर शीट किसकी है। तो इसमें सबसे पहले आपका नाम, रोल नंबर या अन्य जानकारी, इत्यादि भरनी होती है।
यह जानकारी उसी पर निर्भर करेगी जिसके लिए वह ओएमआर शीट भरी जा रही है।
उसके बाद प्रश्नों के अनुसार उनकी संख्या चालू हो जाएगी और हर प्रश्न के सामने उसके संभावित उत्तर के विकल्पों की संख्या के अनुसार गोले दिए हुए होंगे।
ओएमआर शीट क्या है? अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे?