उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है जहां पर कृषि सबसे ज्यादा बड़े पैमाने पर की जाती है। 

जिस कारण यहां पर किसान बड़ी संख्या में निवास करते हैं। मुख्य रूप से यहां के किसानों की आय का मुख्य साधन कृषि ही है।

किसानों के पास मात्र आय का एक साधन होने के कारण यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं है।

इसलिए यूपी सरकार किसानों के लिए समय-समय पर कल्याणकारी योजना का शुभारंभ करती रहती है। ताकि आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके और उनके जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सके।

किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का शुभारंभ किया है।

इस योजना के अंतर्गत अगर प्रदेश के किसी किसान के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना या कोई अनहोनी हो जाती है तो किसान लाभार्थी को प्रदेश सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

UP Mukhyamantri Krishak Durghatna Yojana के अंतर्गत किसान को दुर्घटना में दिव्यांग होने पर दो लाख और दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक किसान के परिवार को सरकार की तरफ से ₹500000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए किसान की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यूपी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।