मध्य प्रदेश में लगभग 8 करोड़ जनसंख्या निवास करती है, जिसमें अधिकतर जनसँख्या कृषि से संबंध रखती है। 

इसलिए मध्य प्रदेश सरकार हमेशा से ही किसानों की सुविधा और सहायता के लिए साक्रिय रहती है

अभी भी किसानों को बोई गई फसल की जानकारी दर्ज कर करवाने और गिरदावरी रिपोर्ट को देखने के लिए पटवारी की सहायता लेनी होती है या फिर राजस्व विभाग से जुड़े कार्यालय में जाना होता है।

इसलिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फसल गिरदावरी रिपोर्ट से सम्बंधित सभी डेटा ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा दिया है।

जिससे कोई भी किसान बिना किसी सरकारी कार्यालय जाये और बिना पटवारी की सहायता के गिरदावरी रिपोर्ट को ऑनलाइन देख सकते है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए फसल गिरदावरी रिपोर्ट जारी की जाती है, जिसमें किसान की फसल से संबंधित जानकारी लिखित रूप में दर्ज होती है

जिस कारण प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद हुई फसल का मुआवजा, फसल बीमा, बैंक ऋण आदि को प्राप्त करने में इसकी आवश्यकता पड़ती है।

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।