उत्तराखंड राज्य अपनी युवावस्था में प्रवेश कर चुका है। यह जल्द ही स्थापना की 23वीं वर्षगांठ मना रहा होगा। राज्य निर्माण का आधार यहां के युवाओं को रोजगार एवं पहाड़ को पलायन के दंश से बचाना था।
इसी क्रम में राज्य की सरकार राज्य में बेरोजगारों को स्व उद्यम से जोड़ने एवं महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कई योजनाएं चला रही है।
अब सरकार की ओर से उत्तराखंड लखपति दीदी योजना की घोषणा की गई है। उत्तराखंड लखपति योजना क्या है? इसका शुभारंभ कब होगा? इसके शुभारंभ का उद्देश्य क्या है? इससे महिलाओं को लखपति कैसे बनाया जाएगा?
दोस्तों, आपको जानकारी दे दें कि उत्तराखंड सरकार (uttarakhand government) ने लखपति दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना का शुभारंभ 4 नवंबर, 2023 को किया जाएगा।
विशेष बात यह है कि इस दिन राज्य में इगास पर्व मनाया जाएगा। इसे ग्यास अथवा देवोत्थान एकादशी भी पुकारा जाता है। उत्तराखंड सरकार ने इस दिन अवकाश घोषित किया है।
राज्य के नौ नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की भी शुरुआत इसके साथ हो जाएगी। योजना का शुभारंभ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM pushkar singh dhami) करेंगे।
इसके अंतर्गत सन् 2025 तक कुल सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। खास बात यह है कि ये महिलाएं स्वयं सहायता समूहों (self help group) से जुड़ी होंगी।
यह तो आप जानते ही होंगे दोस्तों कि राज्य में महिलाओं की आर्थिकी (economy) सुधारने के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
उत्तराखंड लखपति दीदी योजना अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?