आज हम आप सभी के लिए इस पोस्ट में झारखंड वैकल्पिक खेती योजना 2023 क्या है? | Jharkhand Vaikalpik Kheti Yojana Kya Hai in Hindi से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने वाले है

झारखंड वैकल्पिक योजना झारखंड कृषि विभाग के द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें निरंतर खेती करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है।

इस योजना का लाभ झारखंड राज्य में सूखा प्रभावित क्षेत्रों में निवास करने वाले 500000 से भी अधिक किसानों को मिलेगा।

इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को सरकार सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीज सब्सिडी पर उपलब्ध कराएगी।

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना के अंतर्गत मिलने वाले सूखा प्रतिरोधी नस्ल के बीजों को सरकार ₹64 प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराएगी।

वैकल्पिक खेती योजना झारखंड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड के किसानों को सूखे की स्थिति में भी निरंतर खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए आप को तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड सदस्य की FPO के अंतर्गत अपना पंजीकरण करना होगा।

झारखंड वैकल्पिक खेती योजना अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे?