अब यदि हम भारत देश के राष्ट्रगान जन गण मन के रचनाकार की बात करे तो उनका नाम रविन्द्र नाथ टैगोर था जो भारत के बंगाल राज्य से थे।

पहले भारत देश का बंगाल राज्य बहुत बड़ा था और उसमे वर्तमान का पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश आता था।

रविन्द्र नाथ टैगोर को ही भारत के राष्ट्रगान का रचियता माना जाता है जिन्होंने देश की आजादी से बहुत पहले ही जन गण मन की रचना कर दी (Jan Gan Man ke rachiyta) थी।

रविन्द्र नाथ टैगोर जी ने भारत के राष्ट्रगान जन गण मन की रचना 11 दिसंबर 1911 को की थी। उसके बाद इसको भारत का राष्ट्रगान बनने में बहुत लंबा समय काल लगा था।

जन गण मन को भारत देश का राष्ट्र गान आधिकारिक तौर पर 24 जनवरी 1950 को बनाया गया था और उसके कुछ समय बाद ही हम भारत देश का गणतंत्र दिवस भी मनाते हैं।

यदि हम भारत के राष्ट्रगान जन गण मन की समय अवधि या उसको गाने में कितना समय लगता है, इसके बारे में बात करेंगे तो वह 52 सेकंड का समय होगा।

जन गण मन का अर्थ हमने आपको इस लेख के माध्यम से समझाने का प्रयास किया है जिसे आपको पढ़ना चाहिए।

भारत का राष्ट्रगान (जन गण मन) हिंदी में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?