आईएफएस की फुल फॉर्म की तो यह अंग्रेजी भाषा के शब्दों की शोर्ट फॉर्म है। तो यदि हम आईएफएस की फुल फॉर्म की बात करे तो वह इंडियन फॉरेन सर्विस होगी जिसे अंग्रेजी में Indian Foreign Service कहा जाएगा।

आईएफएस के हिंदी नाम की बात की जाये तो वह भारतीय विदेश सेवा होगी। तो इस तरह से हम आईएफएस को इंडियन फॉरेन सर्विस या भारतीय विदेश सेवा कह सकते हैं।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अंतर्गत विदेश के सचिवालय या भारतीय दूतावास में काम करते हैं उन्हें आईएफएस ऑफिसर कहा जाता है।

इन अधिकारियों का कार्य विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करना होता है। यह विदेश में भारत के बनाए दूतावास या सचिवालय में कार्यरत होते हैं और वहां के नियमो के अनुसार कार्य करते हैं।

भारत सरकार के प्रति ही उत्तरदायी होते हैं और उसी को ही रिपोर्ट करते हैं। भारत सरकार में भी इन्हें विदेश मंत्रालय या विदेश विभाग को ही रिपोर्ट करना होता हैं।

वर्तमान में भारत के विदेश मंत्री श्रीमान सुब्रमण्यम जयशंकर जी है। तो ऐसे में वे इन्हीं को ही या इनके अधीनस्थ विदेश विभाग के सचिव व अन्य गणमान्य अधिकारियों को रिपोर्ट करते हैं।

आईएफएस का एग्जाम देश का सबसे बड़ा एग्जाम माना जाता है और इसकी परीक्षा का आयोजन करवाने का उत्तरदायित्व भी देश की सर्वोच्च संस्था को दिया गया है जिसे हम संघ लोक सेवा आयोग या UPSC के नाम से जानते हैं।

आईएफएस ऑफिसर कैसे बने? अधिक जानकारी  के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?