हिमाचल प्रदेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी ऐसे बहुत से परिवार निवास करते हैं जिनकी महिलाएं चूल्हे तथा मिट्टी के तेल के स्टोर पर खाना बनाती हैं।
जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अधिक बीमार होती हैं।
इसलिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने माता शबरी महिला सशक्तिकरण योजना का शुभारंभ किया हैं।
इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत जिन परिवार की महिलाओं को चूल्हे से खाना बनाना पड़ता है, उन महिलाओं को हिमाचल प्रदेश सरकार गैस चूल्हा खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
प्रदेश में निवास करने वाली जो महिलाएं गैस चूल्हा खरीदने के लिए सरकार से सब्सिडी प्रदान करने के लिए आवेदन करने जा रही है तो आपको पहले HP Mata Shabari Mahila Sashaktikaran Yojana के आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा।
आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹35000 या इससे कम होनी चाहिए।
लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष या फिर 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का संबंध गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार से होना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश माता शबरी महिला सशक्तिकरण योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।