भारत अपनी प्रतियोगिता परीक्षाओं के बारे में पूरी दुनिया भर में जाना जाता है। भारत की सबसे मुश्किल तथा महत्वपूर्ण परीक्षा UPSC है। UPSC का पूरा नाम Union Public Service Commission है।

इसे हिंदी में  संघ लोक सेवा आयोग कहते हैं। यदि जो भी इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी करना चाहता है तो यह लेख उसके लिए महत्वपूर्ण होगा।

सब जानते हैं UPSC से IAS,IPS तथा अन्य 1st Class Officer बनते हैं। इसके साथ ही यह पूरे देश में एक समान पेपर करवाने के लिए जानी जाती है। यूपीएससी का पेपर भारत के कोई भी नागरिक दे सकता है।

यह सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। लोग इसकी तैयारी के लिए ज्यादातर दिल्ली जाना पसंद करते हैं क्योंकि ज्यादातर अभ्यर्थी दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहते हैं और वहां से तैयारी करते हैं। यह भी कहा जाता है कि भारत की सबसे अच्छी कोचिंग दिल्ली में ही मिलती है।

लगभग इस परीक्षा को 10 लाख अभ्यार्थी देते हैं। जिनमें से केवल 10000 अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किए जाते हैं। यदि बात की जाए तो इनके पदों की लगभग 1000 पद हर साल निकलते हैं।

किसी भी विद्यार्थी को जब कोई प्रतियोगिता परीक्षा देता है तो उसके बारे में हर चीज पता होना चाहिए। यूपीएससी जिसका मुख्यालय दिल्ली में है। UPSC के अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है।

UPSC की कमेटी में पूर्व सदस्य तथा स्थाई सदस्य रहते हैं। यह भारत की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है। कहा जाता है कि जो यूपीएससी पास कर लेता है, उसे लगभग सारा ज्ञान होता है। UPSC की परीक्षा तीन भागों में होती है।

यूपीएससी में टोटल 9 पेपर होते है। जिसमे 7 मेरिट आधारित और 2 पेपर क्वालीफाई होते है। हर पेपर 3 घन्टे की अवधि का होता है।

यूपीएससी की तैयारी कैसे करें? इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?