यदि भारत में देखा जाए तो केंद्र सरकार के अंतर्गत वित्त मंत्रालय को रखा गया है। तथा वित्त मंत्रालय के अंतर्गत उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड को रखा गया है।

सीमा शुल्क बोर्ड के माध्यम एवं केंद्रीय उत्पाद के द्वारा ही उत्पादन शुल्क और सीमा शुल्क को अर्जित किया जाता है। 

यह कार्य कस्टम अधिकारी तथा सीमा शुल्क अधिकारी के द्वारा किया जाता है।

निर्धारित सीमा क्षेत्र में ही वस्तुओं की गहन जांच करने के तत्पश्चात इस शुल्क को प्राप्त किया जाता है।

सर्वप्रथम कोई भी व्यक्ति जो कस्टम अधिकारी बनने के लिए आवेदन करना चाहता है। उसे भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। अर्थात आपके पास भारत की नागरिकता होना आवश्यक है।

अभ्यार्थी के पास किसी ना किसी भी वाहन को चलाने के लिए लाइसेंस प्राप्त होना चाहिए। महत्वपूर्ण बात यह है, कि वह लाइसेंस अभ्यार्थी के नाम का ही होना चाहिए।

कस्टम ऑफिसर बनने हेतु अभ्यार्थी किसी भी ड्रग का उपयोग ना करता हो। अर्थात उसकी शारीरिक क्षमता अच्छी होनी चाहिए। तथा वह किसी गैर कानूनी कार्य में शामिल नहीं होना चाहिए।

जब आप कस्टम ऑफिसर बन जाएंगे। तो आपको एक कम्युनिटी के साथ कार्य करना होता है। इसके लिए आपके पास व्यवहार और बात करने के अच्छे गुण होने आवश्यक है। ताकि आप कम्युनिटी में एक अच्छे संवाद के साथ समस्या का समाधान कर सकें।

कस्टम अधिकारी कैसे बने? इससे जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।