हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य के नागरिकों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है जो  मुख्य रूप से राज्य की महिलाओ के लिए है। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा शुरू की गयी इस योजना का नाम “हिमाचल प्रदेश गृह सुविधा योजना” है।

इस हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना का एकमात्र मुख्य उद्देश्य राज्य की उन महिलाओ की मदद करना है जो खाना बनाने के लिए अभी भी लकड़ी एवं स्टॉप का इस्तेमाल करती हैं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि लकड़ी एवं स्टॉप  से निकलने वाले धुआँ हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसीलिए राज्य सरकार का कहना है कि कितने ही वर्षों से राज्य की ग़रीब महिलाएं लकड़ी एवं स्टॉप का इस्तेमाल कर रही हैं। 

इस लिए सरकार ऐसी महिलाओ की मदद करने के लिए इस योजना की शुरुआत कर रही है और राज्य की ग़रीब महिलाओं को फ्री में एलपीजी कनेक्शन मुहैया करवाने जा रही है।

इस गृहिणी सुविधा योजना के शुरू हो जाने पर ग़रीब परिवारों की सभी महिलाओं को जल्दी ही इस योजना का लाभ मिलेगा और लगभग 2 साल के अंदर मुफ्त गैस कनेक्शन बांट जाएंगे।

इस हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना का लाभ उन नागरिकों को नही दिया जायेगा जिनके घर में पहले से ही  कोई एलपीजी गैस कनेक्शन है।

हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।