भारत सरकार एवं अन्य राज्य सरकारों के द्वारा किसानों तथा पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा हरियाणा चारा-बिजाई योजना 2023 का संचालन किया जा रहा है। 

जिसके माध्यम से हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा राज्य में चारा उगने वाले किसानों को आर्थिक मदद के रूप में वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जा रही है। 

राज्य में चारा उगने वाले किसानों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को सुधारा जा सके।

अभी बहुत सारे ऐसे किसान है जिन्हे Haryana chara bijai Yojana 2023 क्या है? के बारे में सही जानकारी नहीं है जिसकी वजह से वह इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है। 

हरियाणा चारा-बिजाई योजना 2023 के अंतर्गत 10 एकड़ भूमि पर चारा उगाने वाले किसानों को ₹10000 प्रति एकड़ से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जो आपसी सहमति से गौशालाओं को चारा प्रदान करते हैं।

यह योजना किसानों एवं पशुपालकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी साथ ही इसके माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।

हरियाणा चारा-बिजाई योजना 2023 से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।