भारत सरकार देश के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएँ चला रही है।
इस उद्देश्य को पूरा करने के लिये राज्य की सरकार भी अपना काफ़ी योगदान दे रही हैं।
अब गुजरात राज्य सरकार ने भी भारत सरकार के इस इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रदेश के किसानों के हित मे किसान सूर्योदय योजना की शुरुआत की है।
सभी जानते हैं कि किसी भी उपज को अच्छा उगाने के लिए फसल को समय पर खाद पानी देना बहुत जरूरी होता है।
लेकिन कई बार देखा जाता है कि समय पर बारिश ना होने की वजह और खेती सिंचाई के लिए उचित व्यवस्था ना होने के कारण काफी किसान अपनी फसल को समय पर पानी नहीं दे पाते हैं।
जिस कारण की फसल कुछ हद तक खराब हो जाती है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए गुजरात प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए Kisan Suryoday Scheme 2023 को शुरू किया हैं।
जिसके अंतर्गत किसानों की खेती की सिंचाई के लिए मुख्य रूप से सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक 3 फेस बिजली की आपूर्ति की जाएगी
किसान सूर्योदय योजना के अंतर्गत राज्य में लगभग 3500 सर्किट किलोमीटर नयी ट्रांसमिशन लाइनों को दिखाया जाएगा। ताकि किसानों के खेत तक आसानी से बिजली पहुंच सके।
किसान सूर्योदय योजना से ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।