धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप जिसे दुनिया आज डीएस ग्रुप (DS Group) के नाम से जानती है। यह कंपनी एक भारतीय मूल की कंपनी है।
धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप को सन 1929 में नई दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लाला धर्मपाल सुगंधी द्वारा स्थापित किया गया था। लाला धर्मपाल सुगंधी जी के निधन के बाद उनके बेटे सत्यपाल सुगंधी ने इस कंपनी के कार्यभार को संभाला।
धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप का एक साल का टर्नओवर लगभग 6500 करोड़ रुपए से भी अधिक है। डीएस ग्रुप के पूरे भारत में लगभग 21 प्रोडक्शन यूनिट्स, 12 कृषि आधारित साईट और 30 डिपो फैले हुए है,
डीएस ग्रुप भारत में एक ऐसी कंपनी है जो अपना बिज़नेस खाने पीने के ब्रांड, एग्रीकल्चर व हॉस्पिटैलिटी के चीजों में करती है। डीएस ग्रुप के इन प्रोडक्ट्स की डिमांड मार्किट में बहुत अधिक रहती है।
डीएस ग्रुप आमतौर पर ज्यादातर घरों में उपयोग होने वाली चीजों का उत्पादन करता है, जिससे की इसके प्रोडक्ट्स की सेल बहुत अधिक हो जाती है व कंपनी को इससे अच्छा खासा प्रॉफिट मार्जिन भी मिल जाता है।
अगर आपको डीएस ग्रुप के बारे में बताए तो इसके प्रोडक्ट्स में पेय पदार्थ, कन्फेक्शनरी, डेयरी और माउथ फ्रेशनर शामिल हैं, इसके आलावा तंबाकू, पैकेजिंग और कृषि व्यवसाय भी इन्ही के बिजनेस का एक हिस्सा है।
आजकल डीएस ग्रुप पूरे भारत में अपना व्यापार आधार बढ़ाना चाह रहा है, इसलिए वे विभिन्न वेंडरों को डीएस ग्रुप डिस्ट्रीब्यूटरशिप प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो इसमें रुचि रखते हैं।
डीएस ग्रुप डिस्ट्रीब्यूटरशिप कैसे शुरू करे? अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर यहां क्लीक करे?