प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गयी थी
जिसके उद्देश्य देश के निर्धन और आरक्षित वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य बीमा देना था।
इसमें देश की लगभग आधी जनसंख्या को आयुष्मान भारत के अंतर्गत बीमा प्रदान किया गया है।
वे लोग इसके जरिये सरकारी से निजी अस्पताल में अपना उपचार मुफ्त में करवा सकते हैं।
किंतु बहुत से लोग अधूरी जानकारी या पूरी जानकारी नही होने के कारण इस योजना का लाभ नही उठा पा रहे हैं।
अब यदि आप सामान्य वर्ग से है तो भी आपको निराश होने की कोई आवश्यकता नही है। वह इसलिए क्योंकि जो लोग सामान्य वर्ग के हैं और उनकी आय कम है तो भी वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
किसी कारणवश आपका नाम सूची में नही आता है और आप आरक्षित वर्ग से या फिर सामान्य वर्ग के निर्धन परिवार से हैं तो इसके लिए आप अलग से पंजीकरण करवा सकते हैं और अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? इससे जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।