यूपी वृद्धा पेंशन योजना | ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? | UP Vradha Pension Yojana List 2023

UP Vradha Pension Yojana 2023 :- प्रकृति के अनुसार एक समय हर व्यक्ति की उम्र समय के साथ – साथ बढ़ती जाती है। जैसे – जैसे मनुष्य की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे मनुष्य का शरीर कमजोर होने लगता है और एक ऐसा समय आता है। जब व्यक्ति का शरीर काम करने में सक्षम नहीं रहता है। शरीर काम करने में सक्षम ना होने के कारण वृद्ध नागरिक को दैनिकचर्या के अनुसार अपनी आजीविका चलाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इन वृद्ध नागरिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत की है।

यूपी वृद्ध पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के प्रति नागरिकों के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी। ताकि वह इस आर्थिक सहायता राशि को प्राप्त कर अपनी आजीविका को चला सके। UP Vradha Pension Yojana 2023 का लाभ वृद्ध नागरिको को कैसे मिलेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए किन -किन जरूरी दस्तावेज और पात्रता की आवश्यकता होगी। जैसी सभी जानकारी आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे है। तो चलिय जानते है –

Contents show

यूपी वृद्धा पेंशन योजना क्या है? What is UP Old Pension Scheme

यूपी वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

उत्तर प्रदेश राज्य में निवास करने वाले वृद्ध नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना एक कल्याकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत उन सभी नागरिकों को प्रतिमाह ₹500 की आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी जिनकी आयु 60 बर्ष या इससे अधिक है।

यूपी विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? | UP Vidhwa Pension Yojana

राज्य में निवास करने वाले सभी नागरिको वृद्ध अवस्था मे Uttar pradesh Vradha Pension Scheme 2023 का लाभ ले सकें। इसलिए प्रतिबर्ष इस योजना का संचालन कर रहे समाज कल्याण विभाग के द्वारा वृद्ध नागरिको के नामों को शामिल किया जाता है। हर बार की तरह इस साल इस योजना में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को शुरु कर दिया है। राज्य के भी नागरिक अपनी 60 बर्ष की आयु (वृद्ध अवस्था) में पहुँच चुके है। वह इस योजना में आवेदन करके योजना का लाभ ले सकते है।

योजना का नाम यूपी वृद्धा पेंशन योजना
लाभार्थी वृद्ध नागरिक
लाभ ₹500 आर्थिक सहायता राशि
आयु सीमा 60 बर्ष या इससे अधिक
वेबसाइट https://sspy-up.gov.in

यूपी विकलांग पेंशन योजना | ऑनलाइन आवेदन | लाभ, पात्रता, दस्तावेज़

यूपी वृद्धा पेंशन योजना का उद्देश्य | The purpose of UP Old Pension Scheme

जब कोई व्यक्ति अपने वृद्ध अवस्था में पहुंच जाता है तब उसे पूर्ण रूप से परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। और परिवार के दूसरे सदस्य पूर्ण रूप वृद्ध नागरिक का ख्याल नही कर पाते है। जिस कारण वृद्ध नागरिकों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन वृद्ध नागरिको के किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। इसलिए यूपी पेंशन स्कीम योजना का शुभारंभ किया गया है।

All India Ration Card List 2023 देखें? सभी राज्यों के राशन कार्ड की पूरी लिस्ट

यूपी वृद्धा पेंशन योजना की विशेषताएं | Features of UP Pension Scheme

वृद्ध नागरिकों को उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना से क्या-क्या लाभ होंगे और इस योजना की क्या – क्या विशेषताएं है। वह निम्नलिखित हैं –

  • उत्तर प्रदेश योजना का लाभ राज्य के सभी नागरिकों को दिया जाएगा।
  • UP Pension Scheme के अंतर्गत ₹500 की आर्थिक सहायता राशि प्रतिमाह वृद्ध नागरिकों को दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करते वृद्ध नागरिक काफी हद तक अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
  • उत्तर प्रदेश पेंशन योजना के शुरू होने से व्रत नागरिकों को दूसरे परिवार के सदस्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • यूपी वृद्धवस्था पेंशन योजना के शुरू होने से बुजुर्ग नागरिकों के जीवन में सुधार आएगा।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें? | How to apply in UP old age pension scheme

राज्य जिन नागरिको की आयु 60 बर्ष या 60 बर्ष से अधिक हो चुकी है, और ऊपर बताये गए सभी जरूरी दस्तावेज और पात्रता है। तो वह नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके इस योजना में आवेदन कर सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आपको एक ही तरह सामाजिक पेंशन पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आप डायरेक्ट इस https://sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx लिंक से क्लिक करके इस वेबसाइट पर जा सकते है।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करके जैसे ही यहां वेबसाइट के होम पेज पर आएंगे तब यहां आपको वृद्धावस्था पेंशन योजना का विकल्प मिलेगा। जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना हैं।
यूपी वृद्धा पेंशन योजना
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक करते ही अब आप यहां पर नए पेज पर आ जाएँगे। जहां पर आपको दिए ऑनलाइन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है। हमने नीचे स्क्रीन शार्ट में दिया है।
यूपी वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
  • अब आपके सामने यूपी वृद्ध पेंशन योजना सम्बंधित आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको जनपद ल, निवासी, तहसील,अपना नाम, जन्मतिथि पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर, पता, बैंक विवरण को भरकर मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजो को स्कैन करके आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड कर देना है। ।
यूपी वृद्धा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे 1
  • सभी जानकारी कम्पलीट करने के बाद मैं घोषणा करता हो के विकल्प पर क्लिक करके कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही यूपी वृद्धा पेंशन योजना में आपका आवेदन हो जाएगा। और आपको यहां पर आवेदन संख्या मिल जाएगी। जिसे नोट करके रख ले।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना सूची कैसे देखें? | How To Check Old Age Scheme list 2023

अगर आप UP Pension Scheme में आवेदन कर चुके है और अब आप UP Pension List 2023 में अपना नाम चेक करना चाहते है। तो आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके बहुत ही आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते है –

  • सबसे पहले आपको इस लिंक से https://sspy-up.gov.in/HindiPages/oldage_h.aspx क्लिक करके सामाजिक पेंशन पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपको वेबसाइट के होमपेज पर पेंशनर सूची के ऑप्शन में पेंशन सूची 2023-21 पर क्लिक करना है।
UP Vradha Pension Yojana List 2021
  • अब आपको यहां पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की लिस्ट मिलेगी। जहां पर आपको अपने ज़िले पर क्लिक कर देना है।
UP Vradha Pension Yojana List 2021 1
  • अब आपको अपने विकास खंड मतलब कि ब्लॉक का चयन करना है।
UP Vradha Pension Yojana List 2021 2
  • अब यहाँ पर आपको अपनी ग्राम पंचायत का चयन करना है।
UP Vradha Pension Yojana List 2021 3
  • अब यहाँ पर आपको अपने ग्राम पंचायत में आने वाले गांव की सूची मिलेगी। जिसमे आपको अपने गॉंव का चयन करना है।
UP Vradha Pension Yojana List 2021 4
  • अब आपके सामने आपके गांव के सभी वृद्ध नागरिकों की सूची निकल कर आ जाएगी। इस सूची में आपको लाभार्थी का नाम, पिता का नाम, बैंक खाता और पेंशन राशि मिली है या नहीं उसकी सभी जानकारी मिल जाएगी।
UP Vradha Pension Yojana List 2021 5
  • इस तरह आए आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

यूपी वृद्धा पेंशन योजना क्या है?

यह उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही है कल्याणकारी योजना है। जिसके अंतर्गत व्रत नागरिकों प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्ध नागरिकों को कितनी धनराशि दी जाएगी?

यूपी वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को प्रतिमाह ₹500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए कितनी आयु सीमा निर्धारित की गई है?

इस योजना में वही व्रत नागरिक आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है

यूपी वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत धनराशि किस विभाग के द्वारा जारी की जाती है?

इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक धनराशि उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के द्वारा जारी की जाती है।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?

एकीकृत समाज कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं। जिसके बारे में स्टेप बाय स्टेप ऊपर बताया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट में नाम है या नहीं कैसे पता करें?

उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना सूची में आप https://sspy-up.gov.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

निष्कर्ष

आज हमने अपने इस लेख में यूपी वृद्धा पेंशन योजना | ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? | UP Vradha Pension Yojana List 2023 के बारे में जानकारी साझा की है। मैं आशा करती हूँ कि आपको आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आप इस योजना मे आवेदन कर चुके होंगे।अगर आपको अच्छा लगा तो हमे कमेंट करके जरूर बताये है।

Leave a Comment