यूपी ई-श्रम कार्ड क्या है? | ई-श्रम कार्ड पंजीकरण कैसे करें? | लाभ, पात्रता, उद्देश्य

UP Shramik Registration 2023 :- उत्तर प्रदेश राज्य की योगी सरकार ने मार्च 2023 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 500 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने की घोषणा की है। यह रकम उन नागरिको के लिए मिलेगी जिनके पास ई श्रम कार्ड होगा। जिसके बाद से ही पूरे राज्य में ई-श्रम कार्ड बनने के लिए श्रमिक के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, लेकिन अभी भी कई ऐसे नागरिक हैं। जिन्हें उत्तर प्रदेश ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे? इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही है।

जिसकी बजह से वह इस सेवा का लाभ उठाने में असमर्थ है। यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य में स्थायी रूप से निवास करते है, और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली धनराशि को प्राप्त करने के लिए ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है। तो आप इस पोस्ट को लास्ट तक पढ़कर Up Labour ragistration कर पाएंगे तो आपका अधिक समय व्यर्थ न करते हुए चलिये शुरू करते है-

उत्तर प्रदेश ई-श्रम कार्ड क्या है? | What is Uttar Pradesh e-labour card

यूपी श्रमिक कार्ड क्या है श्रमिक कार्ड पंजीकरण कैसे करें

ई-श्रम कार्ड उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिको के लिए जारी किया जाने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा आयोजित की जाने वाली योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को प्रदान किया जाता है. ताकि राज्य के कामगार नागरिको की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सके। हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 500 रुपये देने की घोषणा की है।

इस सूचना के जारी होने के बाद से ई श्रम कार्ड बनवाने की होड़ लगी हुई है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश ई श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको पहले श्रम एवं रोजगार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Up E-Shram Card Online Apply करना होगा। अगर आपको ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? के बारे में जानकारी नही है तो आप नीचे बातये जाने वाले Steps को Follow करके ई श्रम कार्ड बनवा सकते है।

योजना का नाम ई-श्रम कार्ड
राज्य उत्तर प्रदेश
लाभार्थीयूपी नागरिक
उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना
वेबसाइट https://eshram.gov.in/

यूपी ई-श्रम कार्ड जारी करने का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड जारी करने का उद्देश्य राज्य में निवास जितने भी श्रमिक जैसे- प्रवासी मजदूर, निर्माण मजदूर, स्ट्रीट वेंडर, कृषि श्रमिक आदि का एक डेटाबेस तैयार करना है। जिससे की राज्य के सभी श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधार कर उन्हें उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान किया जा सके। जिसे बनवाने के लिए नागरिकों को सरकार द्वारा लांच किए गए Up E-Shram Card ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

उत्तर प्रदेश ई-श्रम कार्ड के लाभ

यूपी ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थियों को कई लाभ प्राप्त होंगे। जिनमें से कुछ के बारे में नीचे जानकारी उपलब्ध कराई गई है।ताकि आप भी ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में जान सकें।

  • ई-श्रम कार्ड धारकों को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से ₹500 प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।
  • इस कार्ड धारक को पीएम सुरक्षा योजना के अंतर्गत ₹200000 का जीवन बीमा भी मिलेगा।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस कार्ड को बनवाने वाले नागरिकों के लिए कई तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ई-श्रम कार्ड धारको के लिए आपदा एवं महामारी की स्थिति में आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
  • इतना ही नहीं लाभार्थी के बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक मदद तथा किसी भी तरह के इलाज के स्थिति में वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए सरकार के द्वारा भविष्य में पेंशन की सुविधा मिलने की भी आशंका जताई जा रही है।

Up E-Shram Card बनवाने के लिए पात्रता

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Up E-Shram Card केवल वह नागरिक बनवा सकते हैं, जो निम्नलिखित में पात्रता मापदंड को पूरा करेंगे। जो कुछ इस प्रकार है-

  • Up E-Shram Card कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक का स्थाई रूप से उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Up E-Shram Card के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक धनराशि को प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 59 वर्ष होनी चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश ई-श्रम कार्ड सभी वर्ग के नागरिक बनवा सकते हैं जिनके पास रोजगार नहीं है और वह श्रम कार्य करके अपना खर्चा चलाते है।
  • ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए उम्मीदवार को सरकार द्वारा लांच किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Up E-Shram Card के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपके पास कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना बेहद आवश्यक है। अगर आप उन दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए बिंदुओं को पढ़ें।

  • आधार कार्ड
  •  राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तर प्रदेश ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

जो भी इच्छुक नागरिक अपना ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह ई श्रम कार्ड ऑनलाइन पोर्टल https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर जा कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है या फिर आप नीचे बताएगा चरणों का पालन करके आसानी से अपना श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।

  • ई श्रम कार्ड ऑनलाइन Apply करने के लिए सबसे पहले आपको eshram.gov.in ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन हो जाएगा यहाँ आपको Register on e-SHRAM के Option पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस open होगा। इस पेज ओर आपको अपने आधार कार्ड से लिंक Mobile Number, Capture Code Enter करके Otp के बटन पर क्लिक करना होगा।
यूपी श्रमिक कार्ड क्या है
  • अब आपको अपने Mobile Number पर एक OTP प्राप्त होगा। इससे आपको दिए गए Box में Enter करना है। और फिर Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
यूपी श्रमिक कार्ड क्या है 1
  • अब आपको अपनी Mobile Screen पर अपना आधार कार्ड और अन्य पर्सनल डिटेल दिखाई देंगी। सभी डिटेल check करने के बाद आपको Submit पर क्लिक कर देना है
  • अब आपका ई श्रम कार्ड बनने की प्रोसिस पूरी हो चुकी है. इसके बाद आप अपना ई श्रम कार्ड Download कर सकते है।

FAQ

ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत लाभार्थियों को कितनी धनराशि मिलेगी?

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने ई श्रम कार्ड धारकों को ₹500 प्रतिमाह देने का ऐलान किया है।

-श्रम कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं और आप अपना ई श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर के अपना कार्ड बनवा सकते हैं।

क्या ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए किसी भी तरह के एक्स्ट्रा शुल्क का भुगतान करना होगा?

जी नहीं, ई श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। आप निशुल्क अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते है।

निष्कर्ष

ई श्रम कार्ड आने वाले समय में नागरिकों के लिए बहुत ही हितकारी सिद्ध होगा इसीलिए हर नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उसके बारे में हमने इस आर्टिकल में विस्तार से बताया हैं।

Leave a Comment