राशन डीलर कैसे बने? | आवेदन, पात्रता, दस्तावेज और सैलरी

राज्य का वह नागरिक इसके पास राशन कार्ड होता है। उसे हर महीने राज्य सरकार के द्वारा बहुत ही कम दर में अनाज उपलब्ध होता है। परंतु हम आपको बताएं कि राशन की दुकान सरकारी दुकान होती हैं। तथा वहां कार्य करने वाला प्रत्येक व्यक्ति सरकारी तनख्वाह वसूलता है। साथ ही सरकारी सुविधाओं को भी भोगता है। यदि आप भी राशन डीलर बनना चाहते हैं? या राशन डीलर बनने के लिए आवेदन करना चाहते हैं? तथा आपको इससे संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है। तो आज हम आपको Ration Dealer Kaise Bane? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी इस लेख में प्रदान करेंगे।

यदि आप राशन डीलर बनना चाहते हैं। तो यह सारी प्रक्रिया खाद्य विभाग द्वारा की जाती है। खाद्य विभाग द्वारा राशन डीलर बनने हेतु आवेदन पत्र को जारी किया जाता है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। तब जाकर ही आप राशन डीलर बनने हेतु आवेदन करने में सक्षम हो पाएंगे। यदि आप राशन डीलर बनना चाहते हैं। तथा आपको नहीं पता कि कौन कौन से दस्तावेज आपके पास होने चाहिए? तो आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे। कि राशन डीलर बनने हेतु आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं? राशन डीलर बनने हेतु आवेदन प्रक्रिया क्या होती है? अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Contents show

राशन डीलर कौन होता है? (Who is a Ration dealer?)

राशन कार्ड के द्वारा राज्य की जनता को राशन की दुकान पर बहुत कम दर में राशन प्रदान किया जाता है। उस राशन की दुकान को जो व्यक्ति संचालित करता है। अर्थात जिस व्यक्ति के द्वारा नागरिकों को राशन वितरित किया जाता है। उसे राशन डीलर कहते हैं। यदि आप भी अतिरिक्त आय कमाने हेतु राशन डीलर बनने के इच्छुक हैं। तो राशन डीलर बनने हेतु आवेदन कर सकते हैं। यदि आपको नहीं पता कि राशन डीलर कैसे बनते हैं? तथा इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या है? तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इसकी संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

राशन डीलर कैसे बने आवेदन, पात्रता, दस्तावेज और सैलरी

राशन डीलर कैसे बनें? (How to become a Ration Dealer?)

यदि आप राशन डीलर बनना चाहते हैं। और अतिरिक्त आय कमाना चाहते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा आवेदन पत्र ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके तत्पश्चात आपको आपकी पात्रता के अनुसार ही राशन डीलर बना दिया जाता है। यदि आप यह जानना चाहते हैं। कि राशन डीलर बनने के ऑफलाइन का ऑनलाइन आवेदन पत्र कैसे मिलेंगे? तो इसकी संपूर्ण जानकारी हमने आपको नीचे दी है। यदि आप राशन डीलर बनना चाहते हैं। तो इन दोनों तरीकों में से किसी एक तरीके को अपनाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। और राशन डीलर बनने के लिए इस आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

राशन डीलर बनने के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for a Ration Dealer?)

आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपके मन में यह सवाल अवश्य आएगा। कि आखिर राशन डीलर बनने हेतु आवेदन कैसे करें? यदि आपको इससे संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है। कि आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको क्या करना है? तो नीचे हमने पॉइंट के माध्यम से इसकी संपूर्ण जानकारी के बारे में बताया है यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • राशन डीलर बनने हेतु आपको सर्वप्रथम आवेदन पत्र भरना होगा। यह आवेदन पत्र आपको खाद्य विभाग से प्राप्त हो जाएगा।
  • यह आवेदन पत्र आप ऑनलाइन माध्यम से भी पीडीएफ के फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके बारे में हमने नीचे विस्तार पूर्वक बताया है।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद इस पत्र के ऊपरी हिस्से में आवेदक का नाम, पिता/ पति का नाम एवं पता साफ-साफ अक्षरों में भरना होगा।
  • साथ ही पूछे गए स्थान पर आवेदक की शैक्षणिक योग्यता और जन्मतिथि ध्यानपूर्वक सभी दस्तावेजों से मेल खाती हुई भरे।
  • राशन डीलर बनने हेतु आवेदन पत्र में स्व सहायता समूह का विवरण भी ध्यान पूर्वक भरना चाहिए।
  • जिस क्षेत्र में भी आप राशन डीलर बनने के इच्छुक हैं। तथा जिस क्षेत्र के लिए आप राशन डीलर बनने हेतु आवेदन करना चाहते हैं। उसका स्पष्ट विवरण आवेदन पत्र में होना चाहिए।
  • पूछी गई बाकी सभी व्यक्तिगत जानकारी को ध्यानपूर्वक अपने सभी दस्तावेजों से मेल खाते हुए निर्धारित स्थान पर भरिए। यदि आपने अपना आवेदन पत्र अधूरा छोड़ा तो यह खाद्य विभाग द्वारा अस्वीकार कर दिया जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की एक-एक प्रति संगलन करनी होगी। इन दस्तावेजों की संपूर्ण जानकारी हमने नीचे लेख में दी है।
  • इसके पश्चात आपको अपने आवेदन पत्र को एक बार cross-check अवश्य कर लेना चाहिये। ताकि गलती होने पर आप उसे सुधार सकें। यदि आपके आवेदन पत्र में कोई भी गलती नहीं है। तो अपने इस आवेदन फॉर्म को अनुमंडल पदाधिकारी/ खंड विकास अधिकारी के पास जमा कर दें।
  • राशन डीलर बनने हेतु प्राप्त सभी आवेदन पत्र की जांच जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा की जाएगी।
  • जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा जांच के समय पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को राशन डीलर बनने के लिए लाइसेंस दे दिया जाएगा।
  • इस प्रकार ऊपर बताई गई पूरी प्रक्रिया को फॉलो करते हुए आप राशन डीलर बनने हेतु आवेदन करने में सक्षम होते हैं।

राशन डीलर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र कैसे प्राप्त करें? (How to get an Online Apply Form for a Ration Dealer?)

यदि आप खाद्य विभाग में जाकर लाइन नहीं लगाना चाहते और आवेदन पत्र को अपने घर पर आराम से भर कर जमा करना चाहते हैं। तो ऑनलाइन माध्यम से भी आप राशन डीलर बनने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। राशन डीलर बनने हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र खाद्य विभाग के द्वारा अपने विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाता है। आप अपने राज्य के खाद्य विभागीय वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन पत्र को डाउनलोड करने में सक्षम होते हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश के हैं। तो इसकी ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने की जानकारी नीचे दी गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

  • सर्वप्रथम आपको राशन डीलर बनने हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र खाद्य विभाग के अधिकारिक fcs.up.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
  • जैसे ही आप इस अधिकारिक वेबसाइट को ओपन करेंगे। आपके सामने एक home page ओपन हो जाएगा। यहां आपको शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में उचित दर दुकान के आवंटन हेतु आवेदन विकल्प दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र PDf के फॉर्मेट में मिल जाएगा। इस फॉर्म का प्रिंट निकालले।
  • इसके तत्पश्चात ऊपर बताई गई प्रक्रिया के अनुसार इसने अपनी सारी जानकारी ध्यानपूर्वक निर्धारित स्थान पर भरें और अनुमंडल जिलाधिकारी / खंड विकास अधिकारी के पास जाकर जमा कर दे।

राशन डीलर बनने हेतु आवश्यक दस्तावेज? (Important Documents for Ration Dealer?)

यदि आप राशन डीलर बनना चाहते हैं। राशन डीलर बनने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है। यदि आपको नहीं पता कि राशन डीलर बनने हेतु आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होती है? तो इसकी जानकारी हमने नीचे पॉइंट के माध्यम से आपको बताई है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • जो व्यक्ति राशन डीलर बनने हेतु आवेदन करना चाहता है। उसका आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र।
  • आरक्षण वर्ग प्रमाण पत्र।
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधित प्रमाण पत्र।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। इस आशय का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • आवेदक के परिवार के किसी सदस्य के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अभियोग पंजीकृत ना होने संबंधित प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। तभी आवेदक राशन डीलर बनने हेतु आवेदन करने में सक्षम होता है।
  • आवेदक की परिवार का कोई भी सदस्य राशन डीलर नहीं होना चाहिए। अर्थात किसी भी सदस्य के नाम कोई राशन दुकान आवंटित ना हो। इस बात का प्रमाण पत्र।
  • आवेदक ग्राम प्रधान का कोई भी परिवारिक सदस्य ना होने के संबंध में प्रमाण पत्र।
  • पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • जिला अधिकारी द्वारा निर्मित चरित्र प्रमाण पत्र भी होना आवश्यक है।
  • ऊपर दिए हुए सभी दस्तावेज राशन डीलर बनने हेतु आवश्यक होते हैं। जिन्हें आपको आवेदन पत्र के साथ संलग्न करके संबंधित अधिकारी को जमा करना होता है। यदि आपके पास यह दस्तावेज नहीं है। तो आप राशन डीलर हेतु आवेदन करने में सक्षम नहीं हो सकते है।

राशन डीलर बनने की पात्रता क्या है? (What is the eligibility for a ration dealer?)

राशन डीलर कौन सा व्यक्ति बन सकता है। अथवा कौन नहीं बन सकता है। यह बात जानना चाहता बेहद आवश्यक होता है। यदि आप राशन डीलर बनना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको खाद विभाग द्वारा निर्धारित किए गए मापदंडों को पूरा करना होता है। इसके लिए क्या पात्रता होती है? यदि आपको इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। तो हमारे द्वारा नीचे आपको राशन डीलर बनने हेतु पात्रता की जानकारी दी गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। (यह पात्रता अलग अलग राज्य में अलग अलग हो सकती है। इस बात की जानकारी आप अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।)
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है। (यह पात्रता भी अलग अलग राज्य में अलग अलग हो सकती है।)
  • यदि आवेदन करने वाले व्यक्ति को कंप्यूटर का ज्ञान है। अर्थात उसने कंप्यूटर सीख रखा है। तो उसे चयन प्रक्रिया में लाभ प्राप्त होता है।
  • जो व्यक्ति राशन डीलर बनने हेतु आवेदन कर रहा है। उसके विरुद्ध न्यायालय में कोई भी अपराध पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
  • साथ ही आवेदन कर्ता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत कोई भी अपराध पंजीकृत ना हो।
  • गांव के प्रधान का कोई भी परिवारिक व्यक्ति राशन डीलर बनने हेतु आवेदन नहीं कर सकता है। अर्थात आवेदनकर्ता ग्राम प्रधान का परिवारिक सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक को पहले से ही कोई भी राशन दुकान आवंटित नहीं होनी चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति राशन डीलर बनना चाहता है। तथा राशन डीलर बनने हेतु आवेदन करता है। तो उसके अकाउंट में न्यूनतम 40000 रुपए होना आवश्यक होता है।
  • ऊपर बताई गई पात्रता को यदि कोई भी व्यक्ति पूरा करता है। तो वह राशन डीलर बनने हेतु आवेदन करने में सक्षम होता है।

राशन डीलर की कितनी सैलरी होती है? (What is the salary of a ration dealer?)

यदि आप यह जानना चाहते हैं। कि राशन डीलर की सैलरी कितनी होती है? तो हम आपको बता दे राशन डीलर की कोई भी सैलरी नहीं होती है। राशन डीलर को केवल कमीशन प्राप्त होता है। अब आपके मन में यह सवाल अवश्य आया हुआ कि आखिर राशन डीलर को कमीशन कितना मिलता है? तो यह कमीशन 75 से 80 पैसे प्रति किलो के हिसाब से दिया जाता है।

यह कमीशन अलग अलग राज्यों के अनुसार अलग अलग होता है। इसके अलावा राशन कार्ड डीलर को बचे हुए राशन पर भी कुछ अतिरिक्त आय मिल जाती है। यदि आप राशन डीलर के लिए आवेदन कर रहे हैं। तो आपको यह जानना आवश्यक है। कि राशन डीलर को सैलरी नहीं दी जाती है। उसे केवल कमीशन दिया जाता है।

राशन डीलर कैसे बने? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs):-

Q:- राशन डीलर कौन होता है?

Ans:- राशन डीलर वह व्यक्ति होता है। जो राशन की दुकान को संचालित करता है। तथा राज्य के नागरिकों को राशन वितरित करने का कार्य करता है।

Q:- राशन डीलर कैसे बने?

Ans:- राशन डीलर बनने हेतु आपको आवेदन करना होता है। खाद विभाग के द्वारा आवेदन प्रक्रिया की सुविधा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से दी गई है।

Q:- उत्तर प्रदेश राज्य के खाद्य विभाग के अधिकारी की वेबसाइट क्या है?

Ans:-  उत्तर प्रदेश राज्य के खाद्य विभाग के अधिकारी की वेबसाइट fcs.up.gov.in है।

Q:- राशन डीलर बनने हेतु आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं?

Ans:- राशन डीलर बनने हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी हमने ऊपर अपने इस लेख में दे रखी है।

Q:- राशन डीलर की सैलरी कितनी होती है?

Ans:- राशन डीलर को सैलरी नहीं दी जाती है। राशन डीलर को केवल राशन के ऊपर कमीशन प्राप्त होती है।

Q:- राशन डीलर को कितनी कमीशन दी जाती है?

Ans:- राशन डीलर को दी जाने वाली कमीशन अलग अलग राज्य में अलग अलग होती है। परंतु सामान्य तौर पर 75 से 80 पैसे प्रति किलो अनाज पर राशन डीलर कमीशन दी जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion):- आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल में Ration Dealer Kaise Bane? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यदि आप भी सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। तथा राशन डीलर बनना चाहते हैं। जो आपको हमारे इस लेख में राशन डीलर बनने की आवेदन प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेज से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यह जानकारी अवश्य ही आपके लिए बहुत लाभदायक होगी। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको अवश्य ही पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य बताइए। साथ ही हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment