राशन कार्ड अपडेट कैसे करें? | 2 तरीके | ration card updatye kaise kare

राशन कार्ड एक बार बनवाने के बाद काफी समय तक आपको लाभ प्रदान करता है। परंतु हर घर में ऐसी स्थिति आती है। कि एक समय के बाद आपको राशन कार्ड अपडेट कर आना पड़ सकता है  हो सकता है कि आपको अपने राशन कार्ड में किसी नए सदस्य का नाम जुड़वाना हो या फिर किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में से कटवाना हो। इसके लिए राशन कार्ड को अपडेट करवाना बहुत आवश्यक होता है। परंतु अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होता कि राशन कार्ड अपडेट कैसे होता है? हमारे इस लेख में आज हम आपको Ration Card Update Kaise Kare? से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे।

यदि आप राशन कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं। तो इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग व रसद विभाग के द्वारा ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों प्रक्रियाओं के माध्यम से ग्राहकों को राशन कार्ड अपडेट कराने की सुविधा प्रदान की गई है। यदि आप भी अपने राशन कार्ड को अपडेट कराना चाहते हैं। तथा इससे संबंधित आपके पास कोई भी जानकारी नहीं है। तो आज हम अपने इस लेख में आपको राशन कार्ड कैसे अपडेट कराएं? राशन कार्ड अपडेट कराने की प्रक्रिया? राशन कार्ड अपडेट कराने के आवश्यक दस्तावेजों? के बारे में सभी जानकारी प्रदान करेंगे। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

राशन कार्ड कैसे अपडेट कराएं? (How to Update a Ration Card?)

यदि आप अपने राशन कार्ड में फोन नंबर, नाम आदि अपडेट कराना चाहते हैं। साथ ही यदि आपको अपने राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम हटाना या फिर किसी नए सदस्य का नाम जुड़वाना हो। तो आप राज्य की खाद आपूर्ति विभाग या रसद विभाग के द्वारा प्रदान किये गए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन सुविधा के जरिए करा सकते हैं। आप जिस माध्यम के अनुसार अपना राशन कार्ड अपडेट कराने में सक्षम है। आप वैसे अपने राशन कार्ड को अपडेट करा सकते हैं  यदि आपको ऑफलाइन तथा ऑनलाइन राशन कार्ड अपडेट कराने की संपूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं है। तो हमारे द्वारा नीचे दोनों माध्यमों से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है।

राशन कार्ड अपडेट कैसे करें 2 तरीके

राशन कार्ड ऑनलाइन अपडेट कैसे बनाएं? (How to update a ration card Online?)

यदि आप अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन माध्यम से अपडेट कराना चाहते हैं। और आपको ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। तो हमारे द्वारा नीचे राशन कार्ड को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कैसे अपडेट करा सकते हैं? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी पॉइंट के माध्यम बताई गई है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • यदि आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन माध्यम से अपडेट कराना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम अपने खाद्य आपूर्ति विभाग व रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप खाद्य आपूर्ति विभाग व रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचेंगे। आपके सामने एक home page जो ओपन हो जाएगा।
  • यहां पर आपको राशन कार्ड अपडेट का एक विकल्प दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना होगा।
  • जैसे ही आपकी स्क्रीन पर आपके राज्य का फूडपोर्टल ओपन होगा। तो आपको यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से इस फूड पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। तो सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन करें। तथा यूजर नेम और पासवर्ड को प्राप्त करें।
  • स्टेट फूड पोर्टल पर लॉगइन होने के तत्पश्चात आपको सर्विस का एक लिंक दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करने के बाद आपको राशन कार्ड विकल्प को चुनना होगा।
  • इसके तत्पश्चात आपके सामने राशन कार्ड अपडेट करने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • राशन कार्ड को अपडेट करने हेतु आपको यह आवेदन फॉर्म  ध्यानपूर्वक भरना होगा। इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को निर्धारित जगह पर ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
  • फिर अपने आवेदन पत्र को क्रॉस चेक करें। यदि आपके आवेदन पत्र में कोई भी गलती नहीं है। तो मांगे गए संबंधित सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • यदि आपके फूड पोर्टल पर राशन कार्ड सर्विस का कोई विकल्प नहीं मिलता है। तो आपको नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाना होगा।
  • ग्राहक सेवा केंद्र में कर्मचारियों द्वारा आपसे संपूर्ण डिटेल्स लेकर आपका आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन होते ही हैं। निर्धारित समय में आपका राशन कार्ड अपडेट हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन माध्यम से अपडेट कराने हेतु ऊपर दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

राशन कार्ड ऑनलाइन अपडेट कैसे कराएं? (How to update a ration card offline?)

यदि आप अपने राशन कार्ड ऑफलाइन तरीके से अपडेट कराना चाहते हैं। और आपको नहीं पता कि राशन कार्ड को ऑफलाइन अपडेट कैसे कराएं? तो इसकी जानकारी हमने नीचे पॉइंट के माध्यम से आपको दी है। जो कि निम्न प्रकार है-

  • राशन कार्ड को ऑनलाइन तरीके से अपडेट कराने हेतु आपको सर्वप्रथम राशन कार्ड अपडेट आवेदन पत्र को प्राप्त करना होगा। यदि आपको राशन कार्ड अपडेट फॉर्म प्राप्त करना है। तो आप अपने नजदीकी खाद्य विभाग या जन सेवा केंद्र में जाकर यह आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे;- राशन कार्ड संख्या, मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम मोबाइल नंबर आदि को ध्यान पूर्वक निर्धारित जगह पर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपने राशन कार्ड में जो भी अपडेट करवाना है। उसका विवरण विस्तार पूर्वक देना होगा। जैसे:- पता, नए सदस्य का नाम जोड़ना या फिर किसी सदस्य का नाम हटाना और मोबाइल नंबर आदि।
  • आवेदन पत्र को एक बार cross-check अवश्य करें। ताकि कोई भी गलती होने पर आप उसे सुधार सकें। यदि आपके आवेदन पत्र में कोई भी गलती नहीं है। तो घर के मुखिया का एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन पत्र पर निर्धारित स्थान पर चिपका दें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र के निचले स्थान में आवेदक के हस्ताक्षर या फिर अंगूठे का निशान लगाएं।
  • राशन कार्ड अपडेट करवाने हेतु मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की एक फोटो कॉपी अपने आवेदन पत्र के साथ अटैच कर दे।
  • इसके तत्पश्चात अपने आवेदन पत्र को जरूरी दस्तावेजों के साथ आपके विभाग के अंदर लिपिक कियोस्क अधिकारी के पास जमा कर दें।
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपके सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा। जिसके तत्पश्चात निर्धारित समय के अंतराल में आपके राशन कार्ड में अपडेट हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप ऊपर बताई गई पूरी प्रक्रिया को फॉलो करके अपने राशन कार्ड को ऑफलाइन तरह से अपडेट कराने में सक्षम हो सकते हैं।

राशन कार्ड अपडेट कराना क्यों जरूरी है? (Why is it necessary to update the ration card?)

यदि आपका राशन कार्ड अपडेट नहीं होगा तो आपको बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके परिवार में 6 लोग हैं और आपके राशन कार्ड में केवल 4 लोगों का ही नाम दर्ज है। तो आपको 2 लोगों का राशन नहीं मिलेगा। इसलिए आपको अपने राशन कार्ड अपडेट कराना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। ताकि आपके परिवार में कितने सदस्य हो।

आपको उतना राशन प्रदान हो सके। साथ ही आपको राज्य और केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न सुविधा मिलने परेशानी हो सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आप को राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ मिले। तो समय-समय पर आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट कराते रहना चाहिए। ताकि उसमें वर्तमान की ताजा जानकारी हो।

राशन कार्ड अपडेट कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज? (Important documents to update ration cards?)

यदि आप अपना राशन कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं। तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है। यदि आपको इन दस्तावेजों की जानकारी नहीं है। तो हमारे द्वारा नीचे पॉइंट के माध्यम से आपको यह जानकारी प्रदान की गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

  • पहले का राशन कार्ड निरस्तीकरण बाबत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल समर्पण प्रमाण पत्र।
  • निवास में संशोधन बाबत तथा बिजली / पानी बिल, नगर निकाय की गृह कर रशीद, वोटर पहचान पत्र की प्रमाणित फोटो कॉपी।
  • यदि आप किसी नवविवाहिता का नाम अपने राशन कार्ड में दर्ज कराना चाहते हैं। तो उसके पिता के राशन कार्ड से उसके नाम हटवाने का प्रमाण पत्र तथा शादी का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • बच्चे का नाम राशन कार्ड में दर्ज कराने हेतु नगर निगम/ नगर पंचायत/नगर पालिका से जारी जन्म प्रमाण पत्र।
  • डुप्लीकेट राशन कार्ड प्राप्त करने हेतु पहले इस्तेमाल किए जा रहे राशन कार्ड की फोटो कॉपी/ शपथ पत्र।
  • मूल राशन कार्ड।
  • यदि आप अपने राशन कार्ड में उम्र से संबंधित कोई भी अपडेट कराना चाहते हैं। इसके लिए आपके पास जन्म प्रमाण पत्र या शिक्षा प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति होनी आवश्यक है।
  • यदि आप अपने राशन कार्ड में से किसी व्यक्ति का नाम हटाना चाहते हैं। तो आपके पास विवाह प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, तलाकनामें की स्वप्रमाणित प्रति, परित्यक्ता का स्वप्रमाणित शपथ पत्र होना आवश्यक है।
  • यदि आपको नाम में कोई भी बदलाव कराना है। इसके लिए आपको प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से प्रमाणित शपथ पत्र प्राप्त करना होगा।
  • स्वप्रमाणित शपथ पत्र।
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज।

राशन कार्ड अपडेट कैसे कराएं? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs):-

Q:- राशन कार्ड को अपडेट कराने की आवश्यकता क्यों होती है?

Ans:- वर्तमान स्थिति को मद्देनजर रखते हुए आपको पर्याप्त राशन प्राप्त हो। इसलिए आपको समय समय पर राशन कार्ड अपडेट करने की आवश्यकता पड़ती है।

Q:- राशन कार्ड अपडेट कैसे कराएं?

Ans:- राशन कार्ड अपडेट कराने हेतु खाद्य विभाग व रशद विभाग के द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया की सुविधा ग्राहकों को दी गई है। जिसके द्वारा आप राशन कार्ड अपडेट करा सकते हैं।

Q:- ऑफलाइन राशन कार्ड अपडेट कैसे करें?

Ans:- यदि आप ऑफलाइन माध्यम से अपने राशन कार्ड को अपडेट कराना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको खाद्य विभाग व रशद विभाग जाना होगा।

Q:- ऑनलाइन राशन कार्ड अपडेट कैसे?

Ans:- यदि आप अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन माध्यम से अपडेट कराना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको खाद्य अपूर्ति डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Q:- राशन कार्ड अपडेट कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

Ans:- राशन कार्ड अपडेट कराने हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी हमारे द्वारा इस लेख में दे दी गई है।

Q:- राशन कार्ड अपडेट कराने के लाभ क्या है?

Ans:- राशन कार्ड अपडेट कराने से आपको आपके परिवार हेतु पर्याप्त अनाज प्रदान किया जाएगा। साथ ही आप सरकार की विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):- आज हमने अपने इस लेख में How to update Ration Card? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको प्रदान की है। यदि आप भी अपने राशन कार्ड को अपडेट कराना चाहते हैं। तथा अपने राशन कार्ड में अपना नंबर, किसी व्यक्ति का नाम आदि संबंधित कोई भी कार्य करवाना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा ऊपर बताई गई ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया के अनुसार करवा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको अवश्य ही पसंद आई होगी। यदि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य बताइए। साथ ही हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment