राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें?

बहुत से नागरिकों के पास राशन कार्ड होगा तथा बहुत से नागरिकों में राशन कार्ड प्राप्त करने हेतु आवेदन किया होगा। राशन कार्ड की सहायता से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा नागरिकों को राशन वितरित किया जाता है। यह राशन नागरिकों को राशन की दुकान पर मिलता है, परंतु राशन प्राप्त करने के लिए नागरिकों के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। राशन कार्ड के लिए बहुत से लोग आवेदन करते हैं। परंतु आवेदन करने के बाद उनके मन में हमेशा यह शंका रहती है, की उनका राशन कार्ड बना है या नहीं? इसीलिए हमारे द्वारा आप सभी लोगों को इस लेख में Ration card bana hai ya nhi kaise check kare? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी है।

सभी राज्यों के खाद्य विभाग के द्वारा राशन से संबंधित सभी कार्यों को ऑनलाइन कर दिया गया है। यदि आप अपने घर बैठे राशन कार्ड से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। परंतु ऑनलाइन माध्यम से किसी की भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आपको उसकी प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। इसलिए यदि आपने राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदन कर दिया है तथा आप यह जानना चाहते हैं कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं? तो हमारे द्वारा नीचे आपको Online process whether ration card is made or not? के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें? (How to check if a ration card is made or not?)

राशन कार्ड के लिए प्रत्येक नागरिक आवेदन करता है। परंतु राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड बना है या नहीं इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया को अपना सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आप घर बैठे बहुत ही आसानी के साथ राशन कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें

यदि आप जानना चाहते हैं कि राशन कार्ड बना है या नहीं? तो हमारे द्वारा नीचे आपको इसका संक्षिप्त विवरण दिया गया है। जिसकी सहायता से आप अंदाजा लगा सकेंगे, की ऑनलाइन प्रक्रिया में आपको किस प्रकार कार्य करना है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर जाना होगा।
  • इसके तत्पश्चात राशन कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करना होगा।
  • फिर अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें
  • अपने जिले का नाम सिलेक्ट करें
  • अपने विकासखंड का नाम सेलेक्ट करें
  • राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करें
  • इसके तत्पश्चात आप चेक कर सकते हैं कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं।

राशन कार्ड बना है या नहीं ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कैसे चेक करें? (Online process to check Ration card is made or not?)

राशन कार्ड बना है या नहीं इसके बारे में आपको ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करनी होगी। जिसके संक्षिप्त विवरण के बारे में हमारे द्वारा आपको ऊपर बताया गया है। परंतु यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया को समझना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा आपको नीचे Online process to check Ration card is made or not? के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

1. राष्ट्रीय खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर किसी भी इंटरनेट ब्राउजर को ओपन करना होगा। इसके तत्पश्चात वहां राष्ट्रीय खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in को सर्च करना होगा। सर्च करने के पश्चात सबसे ऊपर आपको जो वेबसाइट नजर आएगी, आपको उस पर क्लिक करना होगा।

2. राशन कार्ड को सेलेक्ट करें

जैसे ही आप खाद्य सुरक्षा विभाग के पोर्टल पर जाएंगे। आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा। इस होम पेज पर आपको ऊपर की तरफ मैन्यू में राशन कार्ड का विकल्प प्रदर्शित होगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। आपके सामने Ration card details on state portal का ऑप्शन दिखने लगेगा। आपको इस ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।

3. अपने राज्य का नाम चुनें

जैसे ही आप Ration card details on state portal के विकल्प पर क्लिक करेंगे। आपकी स्क्रीन पर भारत में उपस्थित संपूर्ण राज्यों की लिस्ट प्रदर्शित होने लगेगी। इस लिस्ट में उपस्थित सभी राज्यों के नाम में से आपको अपने राज्य के नाम का चुनाव करना होगा।

4. अपने जिले का नाम चुनें

जैसे ही आप अपने राज्य के नाम का चुनाव कर लेंगे। आपकी स्क्रीन पर आपके राज्य के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण जिलों के नाम की एक लिस्ट प्रदर्शित होने लगेगी। यहां पर आपको विभिन्न जिलों के नाम दिखाई देंगे, जो आपके राज्य के अंतर्गत आते होंगे। इनमें से आपको अपने जिले का नाम चुनना होगा।

5. विकासखंड का नाम चुनें

जब आप अपने जिले के नाम का चुनाव कर लेंगे। तो उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विकासखंड यानी तहसील या ब्लॉक के नामों की संपूर्ण लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगी। यहां पर आपको अपनी तहसील का नाम सेलेक्ट करना होगा। यहां आपको ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र अवश्य ध्यान में रखना होगा। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, तो आपको ग्रामीण ब्लॉक चुनना होगा। यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं, तो आपको शहरी ब्लॉक का चुनाव करना होगा।

6. राशन कार्ड का प्रकार चुनें

जैसे ही आप अपने तहसील का नाम सेलेक्ट करेंगे। आपके सामने उस तहसील के अंतर्गत आने वाली संपूर्ण राशन की दुकानों की लिस्ट प्रदर्शित होने लगेगी। इस लिस्ट में आपको अपनी राशन दुकान का नाम खोजना है। नाम को सेलेक्ट करने के बाद उसके सामने दिए गए राशन कार्ड के प्रकार जैसे:- एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय और अन्नपूर्णा आदि को सेलेक्ट करना होगा।

7. राशन कार्ड बना या नहीं चेक करें

जैसे ही आप राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट कर लेंगे। उस राशन दुकान के अंतर्गत जितने भी राशन कार्ड बने होंगे। उसकी लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी। इस लिस्ट में आप अपनी राशन कार्ड की तलाश कर सकते हैं तथा यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं। यदि आपको इस लिस्ट में अपना नाम नहीं दिखाई देता है। तो इसका अर्थ होता है कि आपका राशन कार्ड अभी नहीं बना है। इसलिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे चेक करें? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs):-

Q:-1. राशन कार्ड के लिए आवेदन करना क्यों जरूरी है?

Ans:-1. राशन की दुकान पर राज्य के नागरिकों को बहुत कम दामों पर राशन प्राप्त होता है। इसलिए राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड के लिए आवेदन करनाआवश्यक होता है।

Q:-2. राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे पता करें?

And:-2. यदि आप राशन कार्ड बना है या नहीं? इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको खाद्य विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसकी प्रक्रिया के बारे में हमारे द्वारा आपको ऊपर विस्तारपूर्वक बताया गया है।

Q:-3. राशन कार्ड बना है या नहीं? पता करने के लिए कौन सी वेबसाइट को विजिट करना होगा?

Ans:-3. राशन कार्ड बना है या नहीं यह पता करने के लिए आपको खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in को विजिट करना होगा। इसके तत्पश्चात आपको अपने राज्य, जिला तथा तहसील का चुनाव करना होगा। जिसके बाद आप राशन कार्ड बना है या नहीं यह पता कर सकते हैं।

Q:-4. राशन कार्ड को बनने में कितना समय लगता है?

Ans:-4. यदि आप राशन कार्ड को प्राप्त करने के लिए आवेदन करते हैं। तब यदि आपके आवेदन फॉर्म तथा दस्तावेजों में कोई गलती नहीं होगी। तो आपका राशन कार्ड 15 से 30 दिन के अंतर्गत बन जाता है।

Q:-5. राशन कार्ड से संबंधित संपूर्ण जानकारी कैसे प्राप्त करें?

Ans:-5. खाद्य विभाग के द्वारा राज्य में राशन कार्ड से संबंधित संपूर्ण जानकारी को पता करने हेतु सभी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। अब आप घर बैठे बहुत ही आसानी से राशन कार्ड से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

राशन कार्ड बना है या नहीं कैसे पता करें। ration card bana hai ya nahi kaise pata kare

निष्कर्ष (Conclusion):- आज हमारे द्वारा आप सभी को इस आर्टिकल के अंतर्गत Ration card bana hai ya nhi kaise check kare? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। यदि आपने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर दिया है तथा आपको यह आशंका है कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं? तो हमारे द्वारा ऊपर दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आप घर बैठे बहुत ही आसानी से इस बात का पता कर सकते है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दिया गया यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई हो, तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए। साथ ही इस लेख को अपने  जरूरतमंद दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment