मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना | ऑनलाइन आवेदन | आवेदन फॉर्म स्थिति

MP Vidhwa Pension Yojana 2023 :- आज हम अपने इस आर्टिकल में मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओं के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना की शुरु की हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में MP Vidhwa Pension yojana क्या है? इसके लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन कैसे करें? जैसी सभी जानकारी इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं।

सभी जानते है कि जब किसी विवाहित महिला के पति की मृत्यु हो जाती है तो उसका कोई दूसरा सहारा नही रहता है। जिस कारण विधवा महिलाओ के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। और आर्थिंक तंगी के कारण वह अपनी आजीविका को अच्छे ढंग से चलाने के लिए अपनी आवश्यकताओं को पूरा नही कर पाती हैं। जिस कारण उनकी स्थिति खराब होती जाती हैं।

लेकिन राज्य में अन्य महिलाओं की तरह विधवा महिलाओँ की स्थिति को सुधारने के लिए MP Vidhwa pension Scheme को शुरू किया गया हैं। जिसके अंतर्गत विधवा महिलाओँ की स्थिति ठीक करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा जिसकी पूरी जानकारी नींचे दी गयी हैं।

Contents show

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना क्या है? | What Is MP Vidhwa Pension Yojana

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना

मध्य प्रदेश राज्य में विधवा महिलाओं की स्थिति काफ़ी दयनीय है। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने विधवा महिलाओँ को वीत्तीय सहायता राशि प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना को शुरू किया हैं। जो कि राज्य सरकारी की काफ़ी महत्वाकांक्षी योजना हैं। जिसका सीधा लाभ राज्य की गरीब परिवार की विधवा महिलाओं को दिया जाएगा।

इस पेंशन योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं के लिए प्रतिमाह 600 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस आर्थिक सहायता राशि में 300 रुपये राज्य सरकार और 300 रुपये केंद्र सरकार की तरफ से समाज कल्याण विभाग के द्वारा चयनित विधवा महिलाओ के सीधे बैंक खाते में प्रतिमाह ट्रांसफर किये जाएंगे।

इस योजना में राज्य की वह सभी विधवा महिलाएं अपना आवेदन करके लाभ ले सकती है, जिनकी आयू 40 बर्ष से 79 बर्ष तक हैं। आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता और जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी जिनके बारे में आप नीचे जान सकते हैं।

योजना का नाम मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना
विभाग समाज कल्याण विभाग
लाभार्थी विधवा महिलाएं
लाभ 600 रूपए सहायता राशि
उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारना
आयु सीमा 40 बर्ष से 79 बर्ष तक
वेबसाइटhttp://socialsecurity.mp.gov.in/

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता | Eligibility Of MP Vidhwa Pension Yojana

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपने करते समय नीचे दी गई पात्रता को पार करना होगा। ।

  • महिला मध्य प्रदेश निवासी होना चाहिए।
  • महिला की आयु 40 बस इससे ज्यादा और 79 वर्ष से कम हो।
  • महिला लाभार्थी का नाम बीपीएल सूची में शामिल हो।
  • विधवा महिला गरीब परिवार में अपना जीवन यापन करने वाले होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना | Documents of MP Vidhwa Pension Yojana

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना में विधवा महिला को अपना आवेदन करना होगा और आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी जो कि निम्लिखित है।

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • बैंक खाता
  • विधवा प्रमाण पत्र
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु

  • मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना को 2018 में मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किया गया था।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की विधवा महिलओं को प्रतिमाह 600 रुपए की आर्थिक सहायताराशि दी जाएगी।
  • MP Vidhwa Pension yojana का लाभ राज्य की सिर्फ गरीब परिवार में जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओँ कोदिया जाएगा।
  • इस योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इसी विभाग के द्वारा विधवा महिलाओं को चयन करके योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • MP Vidhwa Pension yojana का लाभ लेने के लिए विधवा महिलाओं को अपना आवेदन करना होगा।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | How to apply online Madhya Pradesh widow pension scheme

मध्य प्रदेश राज्य में निवास करने वाली जो विधवा वह इस योजना में आवेदन करके इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन कैसे करना है उसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकती हैं –

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले विधवा महिला लाभार्थी को मध्यप्रदेश समाजिक समाज सुरक्षा पोर्टल पर जाना होगा।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करके जैसे ही आप वेबसाइट के होमपेज पर आपको समाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाओँ के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको पेंशन योजना हेतु आवेदन ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 1
  • अब आपको एक नया पेज मिलेगा जहां पर आपको अपना जिला, स्थानीय निकाय आदि अन्य जानकारी को भरना हैं। और नींचे पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें पर क्लिक करना हैं।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2
  • पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करते ही मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना में आवेदन हो जाएगा।
  • आर आपको आवेदन संख्या भी मिल जाएंगी।
  • आपके आवेदन फॉर्म की जांच करके इस योजना से जुड़ी आर्थिक सहायता राशि बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना आवेदन फॉर्म की स्थिति कैसे ट्रैक करें? | How to track status of Madhya Pradesh widow pension scheme application form

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ कब मिलेगा आपके द्वारा आवेदन किये गए फॉर्म की क्या स्थिति इसके बारे में जानने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें –

  • आवेदन फॉर्म की स्थिति चेक करने के लिए आपको दोबारा मध्यप्रदेश समाजिक समाज सुरक्षा पोर्टल पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको समाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाओँ के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना 4
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको आवेदन की स्थिति ट्रैक करे का ऑप्शन मिलेगा जिसके ऊपर आपको क्लिक कर देना हैं।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना
  • अब आपको यहाँ पर Portal Member ID को और कैप्चा कोड को डालकर Show Detail पर क्लिक कर देना हैं।
मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना
  • Show Detail पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन फॉर्म की स्थिति निकल कर आ जाए

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना में कितनी आर्थिक सहायता राशि मिलती है

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना में विधवा महिला को प्रति माह ₹600 की आर्थिक सहायता दी जाती है

एमपी विधवा पेंशन योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ राज्य की उन गरीब परिवार की विधवा महिलाओं को मिलेगा जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए क्या आयु सीमा निर्धारित की गई है?

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना के आवेदन करने के लिए विधवा महिला की आयु 40 बर्ष से 79 बर्ष के बीच होनी चाहिये।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में ऊपर स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। जिसे फॉलो करके इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का क्या उद्देश्य है?

मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना का उद्देश महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारना है।

निष्कर्ष –

आज हमने आपको इस लेख मध्य प्रदेश विधवा पेंशन योजना | ऑनलाइन आवेदन | आवेदन फॉर्म स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गयी हैं। हम उम्मीद करते है इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसके अलावा अगर आप इससे जुड़ी कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है।

Leave a Comment