[mahafood.gov.in] Maharashtra Ration Card List 2023- महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची

महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची ऑनलाइन | Ration Card List Maharashtra Check Online | mahafood.gov.in Portal | महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट हिंदी में | Maharashtra Ration Card New List

दोस्तों, आज महाराष्ट्र के निवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी आर्टिकल लेकर आया हूँ। इसके अंतर्गत आपको राशनकार्ड से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से बताने जा रहा हूँ। आप पूरे पोस्ट को बड़े ध्यानपूर्वक पढ़ें तो आपको Maharashtra Ration Card से जुड़े प्रत्येक प्रश्नों का हल मिल जाएगा। आप Maharashtra Ration Card List में अपना नाम ऑनलाइन आसानी से देख पाएंगे और साथ ही साथ राशन कार्ड की उपयोगिता से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

Maharastra Ration Card kya hai – राशन कार्ड क्या है?

महाराष्ट्र का खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, मार्च 1965 में अस्तित्व में आया था। इसका मुख्य उद्देश्य, महाराष्ट्र के गरीब नागरिकों को जरूरी खाद्य और अन्य सामग्री सस्ते दामों पर और आसानी से उपलब्ध कराना है। Mahararast ration card महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किया गया अधिकारक दस्तावेज है।

[mahafood.gov.in] Maharashtra Ration Card List 2023- महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची

राशन कार्ड का उपयोग ना केवल अनाज और खाद्य सामग्री के लिए बल्कि महाराष्ट्र के नागरिक पहचान पत्र के विकल्प दस्तावेज के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। इस राशन कार्ड को आप बैंक में अकॉउंट खुलवाने, वोटर id बनवाने और अन्य सरकारी कामों के लिए भी कर सकते हैं।

Maharashtra Ration Card List 2023 ऑनलाइन कैसे देखें?

आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके Maharashtra ration card list देख सकते हैं।

maharashtra-ration-card-list-2019-kaise-check-kare-maharashtra-ration-card-aplbplaay-list-2-2995446

  • वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको Ration Card के ड्रॉपडाउन मेनू में से Know Your Ration Card ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप Know Your Ration Card ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक पेज ओपन होगा। यहां पर आपको नीचे बॉक्स में दिखाई दे रहे कैप्चा कोड ऊपर दिए गए बॉक्स में भरकर वेरीफाई बटन पर क्लिक करना होगा।

maharashtra-ration-card-list-2019-kaise-check-kare-maharashtra-ration-card-aplbplaay-list-5-8023684

  • अब जैसे ही आप वेरीफाई बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको अपना राशन कार्ड नंबर भरना होगा। और व्यू रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा।

maharashtra-ration-card-list-2019-kaise-check-kare-maharashtra-ration-card-aplbplaay-list-6-3039162

रेशन कार्ड यादी महाराष्ट्र 2023 –

  • जैसे ही आप अपना राशन कार्ड नंबर भरेंगे और फिर View Reports बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी ओपन होकर आ जाएगी।
  • यहां पर आपको आपके राशन कार्ड से संबंधित जानकारी जैसे राशन कार्ड धारक का नाम, डीएफएसओ का नाम और एड्रेस, राशन कार्ड धारक का गैस कनेक्शन की स्थिति,  राशन कार्ड कब जारी हुआ और राशन कार्ड मोडीफाई कब किया गया।

maharashtra-ration-card-list-2019-kaise-check-kare-maharashtra-ration-card-aplbplaay-list-3-7521811

  • इसके साथ ही आपके राशन कार्ड में आपके परिवार के कौन-कौन से सदस्य का नाम है। उन सब की जानकारी भी यहां पर प्राप्त हो जाएगी। यदि आपको राशन कार्ड ऑनलाइन प्रति की जरूरत है। तो आप इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। और कहीं पर जरूरत पड़ने पर इसे लगा सकते हैं।

Documents for Maharashtra ration card 2023 – नए महाराष्ट्र राशन कार्ड के लिए दस्तावेज

महाराष्ट्र के नागरिकों को नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए निम्नलिखत दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • पहचान पत्र (Voter ID)
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो (Passport sized photo)
  • पैन कार्ड (Pan card)
  • बिजली बिल (Electricity bill)
  • बैंक का पासबुक (Bank Passbook)

महाराष्ट्र राशन कार्ड आवेदन के लिए योग्यता – Eligibility for ration card in Maharastra

आपको बतादें कि राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम बनता है, लेकिन इसका लाभ परिवार के प्रत्येक सदस्य को मिलता है। इस बात का आप खास ध्यान दें कि एक बार में परिवार के दो सदस्यों का राशन कार्ड के लिए आवेदन ना करें।

Note : दोस्तों, महाराष्ट्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। यदि अब तक आपका राशन कार्ड aadhar enabled नहीं है तो आप उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपडेट कर सकते हैं।

महाराष्ट्र राशन कार्ड के फायदे – Benefits of Maharashtra ration card

नीचे दिए गए लिस्ट के माध्यम से आप राशन कार्ड के फायदे के बारे में जान सकते हैं।

  1. मुख्य रूप से राशन कार्ड का उपयोग, सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थों और ईंधन को सस्ते दामों पर खरीदने के लिए किया जाता है।
  2. राशन कार्ड का उपयोग आप अपने पहचान पत्र (Identity card) के विकल्प के अलावा पता के साक्ष्य (Address proof) के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. यदि आपको ड्राइविंग लाइसेंस की बनवाना है तो आपका राशन कार्ड इसके लिए एक वैध प्रमाणपत्र है।
  4. राशन कार्ड का उपयोग आप पहचान पत्र, पासपोर्ट, निवास प्रमाण पत्र और अन्य कानूनी दस्तावेजों को बनवाने के लिए भी कर सकते हैं।
  5. अगर आपको एलपीजी का नया कनेक्शन लेना है तो आप राशन कार्ड को दस्तावेज के रूप में जमा करा ढकते हैं।
  6. यदि आपको नया आधार कार्ड बनवाना है या इसे अपडेट करवाना है तो राशन कार्ड इसके लिए वैध प्रमाण पत्र है।
  7. यदि आपको नया मोबाइल सिमकार्ड निकालना है तो साक्ष्य प्रमाण के रूप मे राशन कार्ड का उपयोग भी कर सकते हैं।
  8. लैंडलाइन या केबल कनेक्शन के लिए भी राशनकार्ड उपयोगी प्रमाणपत्र है।
  9. भविष्य में यदि राज्य सरकार के द्वारा गरीबों के लिए कोई नई योजना लागू होती है तो राशन कार्ड वाले अधिकांश योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

इस आर्टिकल में, हमने महाराष्ट्र के लोगों के लिए राशन कार्ड से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी रखने की कोशिश की है। फिर भी यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट के जरिए जरूर प्रस्तुत करें। आप इस पोस्ट को अपने अन्य मित्रों और परिवारजनों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें, धन्यवाद।

22 thoughts on “[mahafood.gov.in] Maharashtra Ration Card List 2023- महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची”

Leave a Comment