राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?

राज्य की जनता तक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने हेतु राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड को वितरित किया जाता है। जिन नागरिकों के पास राशन कार्ड होता है। उन्हें राशन की दुकान से राज्य सरकार के द्वारा बहुत ही कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। सरकार के द्वारा हर महीने राशन कार्ड धारक को गेहूं, चावल, चीनी, रिफाइंड तेल, चना और नमक का वितरण किया जाता है। जिससे यह सुनिश्चित होता है। कि राशन कार्ड होना नागरिक के लिए कितना महत्वपूर्ण है। यदि आपको नहीं पता कि राशन कार्ड हेतु एप्लीकेशन कैसे लिखी जाती है? तो इसकी संपूर्ण जानकारी हमारे इस लेख में आज आपको मिलेगी।

राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड बनाने के लिए ऑफलाइन तथा ऑनलाइन प्रक्रिया को जारी किया गया है। यदि आप अपने राशन कार्ड में से किसी व्यक्ति का नाम हटाना चाहते हैं। तो उसके लिए भी आप सरकार को एक एप्लीकेशन लिख सकते हैं। यदि आपको नहीं पता कि आप किस तरह से नाम हटाने के लिए एप्लीकेशन लिखेंगे। तो आज हमारे इस लेख में आपको How to write application for Ration Cards? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी। यदि आप यह जानकारी जानना चाहते हैं। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

राशन कार्ड की एप्लीकेशन कैसे लिखें? (How to write an application for Ration Cards?)

यदि आप अपने राशन कार्ड में से किसी व्यक्ति का नाम हटाना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको एक एप्लीकेशन लिखनी होती है। यदि आपको एप्लीकेशन नहीं लिखनी आती है। तो हम आपको यहां इसकी पूरी जानकारी देंगे। एप्लीकेशन लिखने के लिए आपको एक सादे पेपर की आवश्यकता होगी। सादे पेपर में ऊपर की तरफ आपको तारीख डालनी होगी। इसके बाद आगे आपको परिवार के मुखिया का नाम तथा जिस व्यक्ति का नाम राशन कार्ड में से हटाना है। उसका नाम लिखना होगा। इसके साथ साथ आपको जिस अधिकारी पर यह एप्लीकेशन जमा करना है। उस संबंधित अधिकारी का नाम भी लिखना होगा और उसे संबोधित करना होगा।

राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें

इसके बाद नीचे की तरफ आपको अपनी समस्या और राशन कार्ड में से जिस व्यक्ति का नाम हटाना है। तो उस व्यक्ति का नाम हटाने का कारण भी लिखना होगा। इसके बाद आपकी एप्लीकेशन पूरी तरह से तैयार हो जाती है। इस एप्लीकेशन में नीचे की ओर आपको अपने सिग्नेचर करने होते हैं। यदि आपको सिग्नेचर करना नहीं आता है। तो उस स्थान पर आप अपना अंगूठा लगा सकते हैं। इसके बाद आप अपनी इस एप्लीकेशन को संबंधित विभाग में जाकर संबंधित अधिकारी को जमा कर सकते हैं। इस प्रकार आप राशन कार्ड में नाम हटाने के लिए एप्लीकेशन लिख सकते हैं।

राशन कार्ड से नाम हटाने हेतु एप्लीकेशन फॉरमैट Application Format For Deleting Name From Ration Cards?

ऊपर की तरफ हमने आपको इस बात की जानकारी दी है। कि आप अपने राशन कार्ड में से किसी व्यक्ति का नाम कटवाने के लिए किस प्रकार संबंधित अधिकारी को एप्लीकेशन लिख सकते है। यदि आपको तब भी एप्लीकेशन के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। तो नीचे हमारे द्वारा इसका एक सैंपल आपको दिखाया जा रहा है। जिसके हिसाब से आप अपनी एप्लीकेशन लिख सकते हैं। यह फॉर्मेट निम्न प्रकार है-

सेवा में श्रीमान,                     दिनांक:- 20/10/2022

सुभाष ब्लॉक, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश :- 230125

श्रीमान मेरा नाम दिव्यम तोमर है। मैं अपने पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के सुभाष ब्लाक के अंतर्गत आने वाले राणा नगर का निवासी हूं। हमारे परिवार में कुल 5 सदस्य रहते हैं। जिनमें एक मैं, मेरी पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्री हैं। मैंने पिछले महा अपनी एक पुत्री का विवाह कर दिया है। इसीलिए मेरा आपसे विनम्र निवेदन है। कि मेरे राशन कार्ड के कुल सदस्य संख्या में से एक सदस्य की संख्या को आप घटा दीजिए। क्योंकि मेरी बेटी का विवाह हो जाने के पश्चात उसके ससुराल के राशन कार्ड में उसका नाम लिखाया जाएगा। आपकी अति कृपा होगी।

आपका प्रिय                                      हस्ताक्षर:-

दिव्यम तोमर                                      धन्यवाद

राशन कार्ड से नाम हटाने का कारण (Reason for deleting name from ration card?)

यदि आप अपने राशन कार्ड में से किसी व्यक्ति के नाम को कटवाना चाहते हैं। तो इसकी कोई ना कोई वजह तो अवश्य ही होगी। नीचे हमने ऐसी कुछ सामान्य वजहों का जिक्र किया है। जिसके कारण आप अपने राशन कार्ड में से किसी भी सदस्य का नाम हटवा सकते हैं। तथा जिस वजह के लिए आपको संबंधित अधिकारी को एप्लीकेशन लिखनी पड़ती है। कुछ सामान्य कारण निम्न प्रकार है-

1. व्यक्ति की मृत्यु:-

यदि आपके राशन कार्ड में किसी ऐसे व्यक्ति का नाम है। जिसकी अब मृत्यु हो चुकी है। तो इस स्थिति में आपको मृत्यु को प्राप्त हो चुके व्यक्ति का नाम अपने राशन कार्ड में से हटाना पड़ता है। जिसके लिए आपको एप्लीकेशन लिखने की आवश्यकता होती है।

इस एप्लीकेशन के साथ आपको मृत्यु को प्राप्त व्यक्ति का नाम हटवाने के लिए उसका डेथ सर्टिफिकेट लेकर जाना होता है। तथा राशन कार्ड विभाग में जमा करना होता है। जिसकी तत्पश्चात राशन कार्ड से मृत्यु को प्राप्त व्यक्ति का नाम हटा दिया जाता है।

2. विवाह होने की अवस्था में:-

यदि आपकी राशन कार्ड में आपके पत्नी पुत्र और पुत्री का नाम लिखा हो। तथा आपने अपनी पुत्री का विवाह किसी और इलाके में कर दिया हो। तो ऐसी स्थिति में आपको अपने राशन कार्ड से अपनी पुत्री का नाम हटवाना होता है। अपनी पुत्री के नाम को कटवाने हेतु आपको एप्लीकेशन लिखने की आवश्यकता पड़ती है। इस अवस्था में आपको अपनी पुत्री के मैरिज सर्टिफिकेट को राशन कार्ड विभाग में जमा करना होता है।

जब आप अपनी पुत्री का नाम अपने राशन कार्ड में से हटवा देते हैं। तब उसका नाम उसके ससुराल के राशन कार्ड में दर्ज करवा दिया जाता है। ऐसा करने के लिए भी उसके ससुराल के द्वारा एक एप्लीकेशन उस इलाके के राशन कार्ड विभाग में जमा करनी होती है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपनी पुत्री की शादी करने के बाद भी उसका नाम राशन कार्ड से नहीं हटवाते हैं। यदि यह बात जांच में पता चलती है। तो उनका राशन कार्ड भी निरस्त हो सकता है। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला जाता है।

3. अन्य स्थिति:-

कुछ अन्य ऐसी भी स्थितियां बन जाती हैं। जिनके कारण किसी व्यक्ति का नाम आपको अपने राशन कार्ड में से कटवाना पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति अपने परिवार से दूर कहीं और रहने के लिए चला जाता है। तथा अपने परिवार से कोई भी मतलब नहीं रखता है। तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के आग्रह पर उसके परिवार के राशन कार्ड में से उसके नाम को काट दिया जाता है। ताकि वह जिस राज्य में और जिस इलाके में रह रहा है। वहां के राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकें। साथ ही वहां मिलने वाले राशन कार्ड लाभ को प्राप्त कर सके।

यदि आपके परिवार में ऐसी कोई स्थिति बनती है और आपके परिवार का कोई सदस्य किसी दूसरे स्थान में रहने के लिए जाता है। तो इस स्थिति में आपको उस व्यक्ति का ट्रांसफर सर्टिफिकेट एप्लीकेशन फॉर्म के साथ राशन कार्ड विभाग के AFSO ऑफिस में जमा करना होगा। ताकि उस व्यक्ति का नाम अधिकारी द्वारा परिवार के राशन कार्ड से हटा दिया जाए और वह जिस इलाके में भी रहने जा रहा हो। वहां अपने स्वयं के राशन कार्ड हेतु आवेदन करने में सक्षम हो सके।

राशन कार्ड से नाम हटवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज:- (Documents required to remove name from Ration Card?)

राशन कार्ड से यदि आप अपने घर के किसी सदस्य का नाम हटाना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए एक एप्लीकेशन लिखनी पड़ती है। संबंधित विभाग में आपका एप्लीकेशन जमा करने के साथ-साथ कुछ आवश्यक दस्तावेजों को भी जमा करना होता है। तब जाकर संबंधित अधिकारी द्वारा  राशन कार्ड में से किसी व्यक्ति का नाम काटा जाता है। हमारे द्वारा नीचे कुछ जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

1. विवाह सर्टिफिकेट:-

यदि आपके घर में आप की पुत्री का नाम राशन कार्ड में अंकित है। तथा आपने उसका विवाह कर दिया है। तो ऐसी स्थिति में अपनी पुत्री का नाम राशन कार्ड से हटवाने हेतु आपको उसकी मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। जिसे एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आपको संबंधित विभाग में जाकर संबंधित अधिकारी को जमा करना होगा।

2. मृत्यु सर्टिफिकेट:-

यदि आपके परिवार के किसी भी सदस्य कि किसी कारण वश मृत्यु हो गई हो और उस व्यक्ति का नाम आपके राशन कार्ड में दर्ज है। तो आपको उस व्यक्ति का नाम से राशन कार्ड से हटवाना होता है। इसके लिए आपको संबंधित विभाग में एक एप्लीकेशन के साथ उसका डेथ सर्टिफिकेट जमा करना होता है।

3. ट्रांसफर सर्टिफिकेट:- यदि आपके परिवार का कोई व्यक्ति आपका घर छोड़कर किसी दूसरे इलाके में चला गया है अथवा किसी व्यक्ति का ट्रांसफर दूसरी जगह हो गया है। और वह दूसरे इलाके में जाकर रहना चाहता है। तो उस व्यक्ति का नाम आपको अपने राशन कार्ड से कटवाना होता है।  जिसके लिए आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म के साथ-साथ ट्रांसफर सर्टिफिकेट को भी संबंधित अधिकारी को जमा करना होता है।

4. रंगीन फोटो:-

परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो की भी आवश्यकता एप्लीकेशन फॉर्म में पड़ती है।

5. सिग्नेचर:-  साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म में घर के मुखिया के अंगूठे के निशान या हस्ताक्षर की भी आवश्यकता होती है।

राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखे? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs):-

राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?

राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन लिखने हेतु आपको एक सादे कागज की आवश्यकता होती है। हमारे इस लेख में हमने एक एप्लीकेशन सैंपल भी दिया है। जिसकी सहायता से आप अपनी एप्लीकेशन लिख सकते हैं।

राशन कार्ड एप्लीकेशन को कहां जमा करना होता है?

राशन कार्ड एप्लीकेशन को राशन कार्ड विभाग में जाकर संबंधित अधिकारी को जमा करना होता है।

राशन कार्ड एप्लीकेशन को क्यों लिखा जाता है?

यदि आप राशन कार्ड में से अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम कटवाना चाहते हैं। तो आपको संबंधित विभाग में एप्लीकेशन जमा करनी पड़ती है।

एप्लीकेशन के साथ और कौन से दस्तावेज संबंधित विभाग में जमा करने होते हैं?

स्थिति के आधार पर एप्लीकेशन के साथ आपको आवश्यक दस्तावेज संबंधित विभाग में जमा करने होते हैं। जैसे:-  मैरिज सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और डेथ सर्टिफिकेट आदि।

Q:- राशन कार्ड से नाम कटवाने हेतु किस चीज की आवश्यकता होती है?

Ans:- राशन कार्ड से नाम कटवाने हेतु आपको एप्लीकेशन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता होती है।

निष्कर्ष (Conclusion):-

आज हमने अपने इस आर्टिकल में आपको How to write application for Ration Card? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यदि आप अपने किसी सदस्य का नाम अपने राशन कार्ड में से हटाना चाहते हैं और आपको इसकी प्रक्रिया के बारे में नहीं पता तो आज हमारे इस लेख में आपको इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। एप्लीकेशन कैसे लिखें? इसकी जानकारी भी ऊपर आपको दे दी गई है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको अवश्य पसंद आई होगी। हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई हो तो हमें कमेंट बॉक्स में बताइए। साथ ही हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment