दोस्तों, खाद्य विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। परंतु इन राशन कार्ड में से गरीबी रेखा का राशन कार्ड बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण होता है क्योंकि गरीबी रेखा पर राशन कार्ड ऐसे लोगों के लिए बनता है, जो अपना जीवन गरीबी रेखा से भी नीचे यापन करते हैं। इस प्रकार के परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर होते हैं, परंतु बहुत से लोगों को गरीबी रेखा का राशन कार्ड कैसे बनवाएं? इसके बारे में जानकारी नहीं होती। इसलिए हमारे द्वारा इस लेख में आपको How to get a poverty line ration card? के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है।
दोस्तों, खाद्य विभाग के द्वारा अलग-अलग राशन कार्ड के लिए अलग-अलग प्रकार की पत्रताएं रखी गई है, परंतु हमारे देश में अधिकांश लोग ऐसे हैं। जिन्हें इसकी प्रक्रिया के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। यही कारण है कि उन लोगों को गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसीलिए हमने आपको इस लेख में Garibi rekha ka ration card kaise banaye? इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है। यदि आप लोग इन सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करते हैं, तो आप लोग गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने में सक्षम हो सकेंगे।
दोस्तों, हम आपको बता दें कि गरीबी रेखा का राशन कार्ड हर किसी व्यक्ति को प्राप्त नहीं होता है। इसके लिए आवेदक के नाम को बीपीएल राशन कार्ड की लिस्ट में होना बेहद आवश्यक है। यदि आवेदक का नाम बीपीएल राशन कार्ड की लिस्ट में नहीं होता है, तो उसे बीपीएल राशन कार्ड प्राप्त नहीं हो सकता है।

परंतु जिन आवेदक का नाम बीपीएल राशन कार्ड की लिस्ट में होता है। उन लोगों को अवश्य ही यह जानकारी प्राप्त करनी होगी कि गरीबी रेखा का राशन कार्ड कैसे बनवाएं? हमारे द्वारा आप सभी को इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी निम्न प्रकार बिंदुओं के माध्यम से दी गई है।
- दोस्तों, यदि आप गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको गरीबी रेखा का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा। जिसके लिए आपको fcs.up.gov.in की वेबसाइट पर जाना होगा। साथ यहां से आवेदन फार्म डाउनलोड करना होगा।
- जैसे ही आप राशन कार्ड फॉर्म को डाउनलोड कर ले। आपको इस फॉर्म को ध्यान से भरना होगा। इस फॉर्म में आपसे कुछ जरूरी जानकारी जैसे:- आवेदक का नाम, पूरा पता, सदस्यों का विवरण आदि मांगी जाएगी। जिसे आपको ध्यानपूर्वक सही-सही निर्धारित स्थान पर दर्ज करनी होगी।
- दोस्तों, आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको निर्धारित दस्तावेजों की एक-एक प्रति आवेदन फार्म के साथ आवश्यक तौर पर अटैच करनी होगी। आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी हमारे द्वारा आपको नीचे दी गई है।
- आवेदन फार्म को पूर्ण रूप से ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा कर सकते है या फिर खाद्य विभाग से संबंधित राशन की दुकान पर इस फॉर्म को जमा करें।
- यदि आप गरीबी रेखा राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा।
- अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन फार्म और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके तत्पश्चात ही आपको गरीबी रेखा पर राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
- यदि आप चाहे तो अपने आवेदन प्रक्रिया का स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से बहुत ही आसानी से चेक कर सकते हैं।
- इस प्रकार आप सभी लोग गरीबी रेखा के राशन कार्ड को बनवाने में सक्षम हो सकते हैं।
दोस्तों, जैसे कि हमारे द्वारा आपके ऊपर भी बताया गया है कि गरीबी रेखा का राशन कार्ड हर व्यक्ति का नहीं बनता है। यह राशन कार्ड उस व्यक्ति का बनता है। जो इसके लिए निर्धारित पत्रताओं को पूरा करता है। इसके लिए व्यक्ति को निर्धारित दस्तावेज जमा करने होते हैं।
इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक तौर पर इसके जरूरी दस्तावेजों की जानकारी होनी चाहिए। हमारे द्वारा आप सभी को नीचे इसके दस्तावेजों की संपूर्ण लिस्ट दी गई है। जिनके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से गरीबी रेखा का राशन कार्ड प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं-
व्यक्तिगत पहचान के लिए मान्य दस्तावेज (Valid documents for personal identification)
दोस्तों, व्यक्तिगत पहचान के लिए कुछ दस्तावेज ही करने किए गए हैं इन मान्य दस्तावेजों की जानकारी निम्न प्रकार है-
- आवेदक के आधार कार्ड की फोटो कॉपी (Aadhar card copy)
- आवेदक का जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate)
- आवेदक का पैन कार्ड (Pan card)
- आवेदक की मार्कशीट (Marksheet)
पता प्रमाणित करने के लिए मान्य दस्तावेज (Valid documents to prove address)
पता प्रमाणित करने के लिए भी कुछ दस्तावेजों को निर्धारित किया गया है। जिसके बारे में हमारे द्वारा आप सभी को निम्न प्रकार बताया गया है-
- आवेदक के आधार कार्ड की फोटो कॉपी (Aadhar card photo copy)
- मुखिया के नाम पर वर्तमान के बिजली बिल (Electricity bill)
- नया टेलीफोन बिल (New Telephone bill)
- बैंक पासबुक की फोटो (Bank passbook photo)
आयु प्रमाणित करने के लिए मान्य दस्तावेज (Valid documents to prove age)
आयु प्रमाणित करने हेतु मान्य दस्तावेजों की जानकारी निम्न प्रकार दी गई है-
- आवेदक के आधार कार्ड की फोटो कॉपी (Aadhar card photo copy)
- आवेदक का जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate)
- आवेदक का पैन कार्ड (Pan card)
- दसवीं की मार्कशीट (10th marksheet)
गरीबी रेखा के राशन कार्ड पर कितना राशन मिलता है? (How much ration is received on the poverty line ration card?)
दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को गरीबी रेखा का राशन कार्ड जारी किया जाता है। यह कार्ड इन लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा प्रदान किया जाता है। दोस्तों, गरीबी रेखा राशन कार्ड पर प्रति माह 10, 20 या 35 किलोग्राम राशन प्राप्त होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन की मात्रा और कीमत निर्धारित करने का पूरा हक राज्य सरकारों का होता है। यही कारण है कि भिन्न-भिन्न राज्यों में राशन की मात्रा एवं कीमत अलग-अलग होती है।
गरीबी रेखा का राशन कार्ड कैसे बनवाएं? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs):-
Q:- 1. गरीबी रेखा राशन कार्ड क्या होता है?
Ans:- 1. दोस्तों, खाद्य विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। परंतु उन्हें में से गरीबी रेखा का राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण राशन कार्ड होता है। यह राशन कार्ड राज्य में निवास कर रहे गरीबी रेखा से नीचे वाले नागरिकों के लिए जारी किया जाता है। जिससे उन्हें अधिक से अधिक फायदे प्राप्त हो सकते हैं।
Ans:- 2. गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है। इसके लिए आपको आवेदन फार्म को भर के कार्यालय में जमा करना होता है और उसके साथ अपने आवश्यक दस्तावेजों की प्रति लगानी होती है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा इस फॉर्म और दस्तावेजों की जांच की जाती है और आपका गरीबी रेखा का राशन कार्ड बना दिया जाता है।
Q:- 3. गरीबी रेखा राशन कार्ड के क्या फायदे होते हैं?
Ans:- 3. गरीबी रेखा राशन कार्ड के विभिन्न फायदे होते हैं। यदि आपके पास यह राशन कार्ड है, तो आपको अन्य लोगों की तुलना में बहुत कम कीमत पर राशन प्राप्त होता है। योजना के तहत फ्री राशन कार्ड सबसे पहले गरीब रेखा के राशन कार्ड पर ही दिया जाता है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ जैसे:- पेंशन योजना, आवास योजना आदि का लाभ भी सबसे पहले मिलता है।
Q:- 4. गरीबी रेखा राशन कार्ड फॉर्म कैसे प्राप्त करें?
Ans:- 4. यदि आप लोग गरीबी रेखा राशन कार्ड का फार्म प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको खाद्य विभाग के कार्यालय जाना होगा। वहां आपको प्रिंटेड फॉर्म मिल जाएगा। इसके अलावा आप खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी यह फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और फिर प्रिंट करके इसे भर सकते हैं।
Q:- 5. गरीबी रेखा राशन कार्ड किसके द्वारा वितरित किया जाता है?
Ans:-5. यदि आप लोगों ने गरीबी रेखा के राशन कार्ड को बनवाने हेतु आवेदन कर दिया है, तो इसके कुछ दिनों पश्चात आपका राशन कार्ड सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा वितरित कर दिया जाएगा। इसके तत्पश्चात आप गरीबी रेखा के राशन कार्ड से प्राप्त होने वाले संपूर्ण लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगे।
Q:- 6. गरीबी रेखा राशन कार्ड पर कितना राशन प्राप्त होता है?
Ans:- 6. दोस्तों, गरीबी रेखा के राशन कार्ड पर अन्य राशन कार्ड की तुलना में बहुत कम दाम पर राशन प्राप्त होता है। गरीबी रेखा राशन कार्ड पर प्रतिमाह 10, 25 या 35 किलोग्राम राशन प्राप्त होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन की कीमत एवं मात्रा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है। यह अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न होती है।
Q:- 7. गरीबी रेखा राशन कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं?
Ans:- 7. गरीबी रेखा राशन कार्ड हेतु कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है। हमारे द्वारा आप सभी को ऊपर लेख में इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। जो लोग भी इसके बारे में जानकारी नहीं रखते हैं। उनके लिए हमारा यह लेख बेहद फायदेमंद है।
निष्कर्ष (Conclusion):-
दोस्तों, हमारे द्वारा आज आप सभी को इस लेख के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे के राशन कार्ड के बारे में जानकारी दी गई है। हमने आपको यहां How to get a poverty line ration card? के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है। जिन लोगों को गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन लोगों के लिए हमारा यह लेख बेहद फायदेमंद साबित रहा होगा। हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी को हमारे द्वारा दी गयी यह संपूर्ण जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न होती है, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बता सकते हैं। साथ ही इस लेख को अपने सभी जरूरतमंद दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।