राशन कार्ड को राज्य की जनता में वितरित करने का कार्य खाद्य विभाग रशद विभाग का होता है। राशन कार्ड के माध्यम से नागरिक बहुत ही कम दर पर खाद्य पदार्थ जैसे:- गेहूं, चावल, नमक, चीनी और तेल आदि प्राप्त कर पाते हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आने वाली यह खाद्य सामग्री हर महीने नागरिकों को उपलब्ध कराई जाती है। आपको यह बात बता दे कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आने वाली यह खाद्य सामग्री केवल उन्हीं नागरिकों को मिलती है। जिसके पास खाद्य विभाग द्वारा जारी किया हुआ राशन कार्ड होता है। हमारे इस लेख में आपको गरीबी रेखा की लिस्ट कैसे देखें? इसकी जानकारी मिलेगी।
राशन कार्ड होने के साथ-साथ व्यक्ति का नाम राशन कार्ड धारक की लिस्ट में होना आवश्यक होता है। तभी वह व्यक्ति खाद्य सामग्री राशन कार्ड के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। प्रत्येक राज्य में लगभग तीन प्रकार की राशन कार्ड सूची सरकार द्वारा जारी की जाती हैं। इन सूचियों के आधार पर ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में Gareebi rekha ki list kaise dekhe 2023 की संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप गरीबी रेखा के अंतर्गत अपना जीवन यापन कर रहे हैं । तो आपका वैसे ही अपना नाम गरीबी रेखा की लिस्ट में देखना चाहिए।
राशन कार्ड लिस्ट 2023 (Ration Card list 2023)
खाद्य विभाग के द्वारा हर साल तीन प्रकार की राशन कार्ड लिस्ट जारी की जाती हैं। जिसके अंतर्गत देश भर के कई पात्र लोगों के नाम शामिल होते हैं। तथा कई अपात्र लोगों के नाम हटाए भी जाते हैं। ताकि बिना किसी परेशानी के देश के नागरिकों को खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। साथ ही वह अपना जीवन अच्छे से यापन कर सकें। हमारे देश में आज भी बहुत अधिक मात्रा में ऐसे लोग हैं। जो आर्थिक स्थिति से परेशान हैं। तथा अपना भरण-पोषण भी अच्छी तरह से नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए राशन कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज है।

जो परिवार बहुत ही ज्यादा गरीब है। ऐसे परिवारों के लिए राशन कार्ड जारी करने के पश्चात उनका नाम राशन कार्ड लिस्ट 2023 में जोड़ा गया है। ताकि देश के गरीब से गरीब नागरिक को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य सामग्री प्राप्त हो। और वह बिना किसी परेशानी के अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। खाद्य विभाग के द्वारा 2023 की हाल ही में राशन कार्ड सूची जारी की गई है। जिसमें आपको अवश्य रूप से अपना नाम चेक करना चाहिए। यदि आपको इस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। तो नीचे हमने इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी है।
गरीबी रेखा की लिस्ट 2023 (BPL Ration Card List 2023)
खाद्य विभाग के द्वारा जो तीन प्रकार की राशन कार्ड लिस्ट जारी की जाती हैं। एपीएल राशन कार्ड लिस्ट, बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट और अंतोदय राशन कार्ड लिस्ट होती है। आज हम गरीबी रेखा की लिस्ट के बारे में बात कर रहे हैं। अर्थात बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट गरीबी रेखा की लिस्ट होती है। यह सबसे महत्वपूर्ण सूची है। बीपीएल राशन कार्ड एक ऐसी सूची होती है। जिस सूची के अंतर्गत अन्य राशन कार्ड सूची की अपेक्षा में बहुत कम पैसों में अधिक अनाज प्रदान किया जाता है। खाद्य सामग्री के साथ-साथ बीपीएल राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
गरीबी रेखा की लिस्ट कैसे देखें? (How to see BPL Ration Card List?)
यदि आप गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं। तथा गरीबी रेखा की लिस्ट को देखना चाहते हैं। और आपको गरीबी रेखा के लिस्ट देखना नहीं आता है। तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नही है। हमारे द्वारा नीचे गरीबी रेखा की लिस्ट कैसे देखें? इससे संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया है। जो कि निम्न प्रकार है-
स्टेप-1:- खाद्य विभाग के अधिकारी वेबसाइट को ओपन करें- (Open the official website of Food Department)
यदि आपको गरीबी रेखा की लिस्ट को देखना है। तो सर्वप्रथम खाद्य विभाग के अधिकारी वेबसाइट को ओपन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करने हेतु आपको गूगल के सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in लिखकर सर्च करें। ( यह आधिकारिक वेबसाइट प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होती है। इसलिए सर्वप्रथम आपको यह सुनिश्चित करना पड़ेगा। कि आपके राज्य के खाद्य विभाग की अधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?)
स्टेप-2:- राशन कार्ड विकल्प को चुनें (Select Ration Card Option):-
जैसे ही आप खाद्य विभाग के अधिककारिक वेबसाइट को ओपन करेंगे। आपको अलग-अलग तरह के वितरण के विकल्प देखने को मिलेंगे। यदि आपको गरीबी रेखा की लिस्ट में अपना नाम देखना है। इसके लिए आपको मेंन्यू के बटन पर जा कर राशन कार्ड के विकल्प को चुनें। इसके तत्पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जहां Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।

स्टेप-3:- अपने राज्य का नाम चुनें। (Select State Name):-
जैसे ही आप राशन कार्ड डिटेल्स ऑन स्टेट पोर्टल वाले विकल्प को सेलेक्ट करेंगे। तभी आपकी स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसलिए आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना होगा। अर्थात जिस राज्य की गरीबी रेखा लिस्ट आप देखना चाहते हैं। उस राज्य को सेलेक्ट करें। राज्य का नाम सेलेक्ट करने में कोई भी गलती ना करें अर्थात आपको अपना नाम गरीबी रेखा की लिस्ट में नहीं मिलेगा।

स्टेप-4:- वर्ष और महा सेलेक्ट करें। (Select the year and month):-
जैसे ही आप अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करेंगे। वैसे ही आपके सामने एक सर्च बॉक्स ओपन हो जाएगा। इसमें आपको सर्व प्रथम वर्ष को select करना होगा। इसके बाद महा सेलेक्ट कीजिए। फिर दिए हुए कैप्चा कोड को ध्यान पूर्वक भरे। तथा नीचे दिए गए Go बटन पर click करें।

स्टेप-5:- अपने जिला का नाम चुनें। (Select your District Name):-
जैसे ही आप Go बटन पर क्लिक करेंगे। आपके राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के नाम आपके सामने ओपन हो जाएंगे। इसमें आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा। यदि आपको देखने पर अपने जिले का नाम नहीं मिले। तो ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में अपने जिले का नाम लिखें और सर्च करें। तथा जैसे ही आपको अपने जिले का नाम देखें उसे सेलेक्ट कर ले।

स्टेप-6:- रीजन या ब्लॉक का नाम चुनें। (Select the region and block name)
जैसे ही आप अपने जिले को सेलेक्ट करेंगे। आपके सामने उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट ओपन हो जाएगी। जिस प्रकार आपने अपने जिले के नाम को सिलेक्ट किया है। उसी प्रकार अपने ब्लॉक के नाम को भी सेलेक्ट करें।

स्टेप-7:- बीपीएल राशन कार्ड को चुनें। (Select the BPL Ration Card)
इसके बाद जैसे ही आप अपने ब्लॉक को सेलेक्ट करेंगे। उसके अंतर्गत आने वाले सारे एरिया की लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी। आपको इस लिस्ट में से अपने एरिया का नाम खोजना होगा। एरिया का नाम मिलने के तत्पश्चात आपको उसके सामने बीपीएल राशन कार्ड वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।

स्टेप-8:- गरीबी रेखा की लिस्ट को देखें तथा अपना नाम चेक करें। (See the BPL Ration Card list and check your name)
जैसे ही आप अपने एरिया के सामने बीपीएल राशन कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने गरीबी रेखा की लिस्ट ओपन हो जाएगी। तथा इसके अंदर उन सभी लोगों का नाम दिया होगा। जो गरीबी रेखा की लिस्ट में आते हैं। आप इस पूरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यदि आपको देखने पर आपका नाम नहीं मिल रहा है। तो आप सर्च बॉक्स में अपना नाम लिखकर सर्च करें। आपको अपना नाम मिल जाएगा।

इस प्रकार आप ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके गरीबी रेखा की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। आप कभी भी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने फोन की सहायता से अपना नाम गरीबी रेखा के बीच में क्या करने में सक्षम हो सकते हैं।
गरीबी रेखा की लिस्ट कैसे देखें? इससे संबंधित प्रश्न व उत्तर (FAQs):-
Q:- गरीबी रेखा की लिस्ट क्या होती है?
Ans:- खाद्य विभाग के द्वारा जारी की जाने वाली गरीबी रेखा की लिस्ट एक बहुत महत्वपूर्ण सूची होती है। इस लिस्ट में उन परिवारों के नाम अंकित होते हैं। जो गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन करते हैं।
Q:- गरीबी रेखा लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े?
Ans:- इसके लिए आपको अपने राज्य के खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। तथा अपना आवेदन करना होगा।
Q:- गरीबी रेखा लिस्ट क्यों जारी की जाती है?
Ans:- गरीबी रेखा लिस्ट हर वर्ष इसलिए जारी की जाती है। ताकि देश के गरीब नागरिकों को राशन कार्ड का लाभ मिल सके।
Q:- गरीबी रेखा लिस्ट कैसे चेक करें?
Ans:- यदि आप गरीबी रेखा लिस्ट चेक करना चाहते हैं। तो ऊपर हमने इसकी संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है।
Q:- यदि आपके गांव की लिस्ट में आपका नाम शामिल नहीं है तो क्या करें?
Ans:- आपके गांव की लिस्ट में आपका नाम शामिल नहीं है तो आपको आवेदन करना होगा। यह आप संबंधित विभाग में जाकर कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion):- आज हमने अपने इस आर्टिकल में गरीबी रेखा की लिस्ट कैसे देखें? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यदि आप भी गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं और आपको राशन कार्ड प्राप्त है। तो अवश्य ही आपको गरीबी रेखा की लिस्ट को चेक करना चाहिए। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप गरीबी रेखा की लिस्ट में आते हैं।
तथा आपको सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा राशन प्राप्त होता है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारी यह जानकारी अवश्य ही पसंद आई होगी। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य बताइए। साथ ही हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।
Contents
- 1 राशन कार्ड लिस्ट 2023 (Ration Card list 2023)
- 2 गरीबी रेखा की लिस्ट 2023 (BPL Ration Card List 2023)
- 3 गरीबी रेखा की लिस्ट कैसे देखें? (How to see BPL Ration Card List?)
- 4 Q:- गरीबी रेखा की लिस्ट क्या होती है?
- 5 Q:- गरीबी रेखा लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े?
- 6 Q:- गरीबी रेखा लिस्ट क्यों जारी की जाती है?
- 7 Q:- गरीबी रेखा लिस्ट कैसे चेक करें?
- 8 Q:- यदि आपके गांव की लिस्ट में आपका नाम शामिल नहीं है तो क्या करें?