एक देश एक राशन कार्ड योजना क्या है? | आवेदन प्रक्रिया | लाभ, पात्रता,उद्देश्य

एक देश एक राशन कार्ड योजना 2023 :- आज हम आपको इस लेख में एक देश एक राशन कार्ड योजना 2023 के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है। जो कि कोरोना काल के चलते लागये गये लॉकडाउन में लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई। क्योंकि इस योजना के माध्यम से राशन कार्ड धारक नागरिक देश के किसी भी राज्य में उपस्थित किसी भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन की प्राप्ति कर सकता है।

इसलिए अगर आप भी मजदूर है और अपने गांव, शहर या प्रदेश से बाहर रहकर मजदूरी करते है और अपनी जीवन याचिका का निर्वहन करते है। जिस कारण वे अपनी निश्चित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर आने मवन असमर्थ हो जाते है और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाले मासिक राशन को प्राप्त करने में असमर्थ हो जाते है। तो ऐसे राशन कार्ड धारकों को अब बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं।

क्योंकि अब वे पूरे देश किसी भी जगह उपस्थित खाद्य आपूर्ति विभाग की दुकान से अपना मासिक राशन प्राप्त कर पाएंगे। जो कि Ek Desh Ek Ration Card Yojana 2023 In Hindi के माध्यम से संभव हो सका है। तो यदि आप भी इस योजना के माध्यम से किसी भी पीडीएस की दुकान से राशन प्राप्त करना चाहते है। तो आर्टिकल में अंत तक हमारे साथ बने रहें। क्योंकि हम आपको इस लेख में योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारीयों को साझा करने वाले है। तो चलिए शुरू करते है –

Contents show

एक देश एक राशन कार्ड योजना 2023 | A country a ration card scheme 2023

एक देश एक राशन कार्ड योजना क्या है आवेदन प्रक्रिया लाभ, पात्रता,उद्देश्य

एक देश एक राशन कार्ड योजना की शुरुआत भारत की वित्तीय मंत्री श्री मती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में अपने घर से दूर या अन्य प्रदेश में निवास करके जीवन यापन कर रहे गरीब लोगों की सहायता के लिए शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत देश के लगभग 27 राज्य में निवास करने वाले 67 करोड़ या उससे अधिक नागरिक लाभान्वित हो सकेंगे और इस योजना के माध्यम से बहुत ही सरलता से अपने नजदीकी किसी भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से मासिक खाद्य सामग्री जैसे – गेहूं, चावल आदि की ख़रीदारी कर पाएंगे।

इसके अलावा आपको बता दें कि हाल में इस योजना से लगभग 83% राशन कार्ड धारकों को इससे जोड़ा जायेगा और फिर कुछ समय मार्च 2023 तक सभी यानी 100% राशन कार्ड धारकों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तो अगर आप भी एक राशन कार्ड धारक है तो ये योजना आपके लिए भी बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें।

एक देश एक राशन कार्ड योजना को शुरू करने का क्या उद्देश्य है?

भारत सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत देश के सभी गरीब परिवारों के लिए कम मूल्य पर अनाज जैसे गेहूं चावल आदि वितरण करती है। लेकिन देश के काफी परिवार हैं जो अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए अपने राज्य से दूसरे राज्य में रोजगार करते हैं जिस वजह से वह प्रतिमाह मिलने वाले इस राशन को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से नहीं खरीद पाते हैं। लेकिन अब अन्य राज्यों में रहने वाले भी परिवार सार्वजनिक वितरण प्राणी के अंतर्गत मिलने वाले राशन को प्राप्त कर सकें इसलिए एक देश एक राशन कार्ड योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के शुरू होने से जो नागरिक दूसरे राज्य में रोजगार की चलते रहे है वह उसी राज्य से सार्वजनिक वितरण प्रणाली सरकारी गल्ले की दुकान से राशन खरीद सकेंगे। इस योजना को मुख्य रूप से इसीलिए शुरू किया गया ताकि दूसरे राज्यों में रह रहे परिवार भी मिलने वाले राशन से वंचित ना रहे। और वह वर्तमान में जहां निवास कर रहे हैं वहां से आसानी से राशन ले सकें।

मोबाइल ऐप का शुभारंभ 

इस योजना के अंतर्गत होने वाली सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा एक मोबाइल एप्प को भी लांच किया है। जो बहुत आसानी स्व गूगल प्ले स्टोर स्व डाउनलोड किया जा सकता है और उसका उपयोग किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन से ज्ञात किया जा सकता है। कि लाभार्थी को कितने अनाज प्रदान किया जा जाना है और इसके अलावा लाभार्थी भी इस App का उपयोग करके नज़दीकी सरकारी सस्ते गल्ले से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा इस ऐप की अन्य विशेषताएँ भी है। जो कि निम्म प्रकार है – 

  • इस एप्प का उपयोग करने में लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसलिए इसे हिंदी, इंग्लिश, तमिल, गुजराती, कन्नड़, पंजाबी, मलालियम जैसी भाषाओं में भी संचालित किया गया है। इसके साथ ही इस एप्लीकेशन का उपयोग करके आधार सीडिंग को भी घर बैठे – बैठे किया जा सकता है।
  • मेरा राशन ऐप के माध्यम से उन प्रदेशों के राशन कार्ड की सूची देखी जा सकती है। जो इस योजना के अंतर्गत शामिल किये गये है और आपके द्वारा किये गए ट्रांजेक्शन की भी सूची इस पर उपलब्ध होती है।
  • ये पूर्णतया निःशुल्क है और बहुत आसानी से Google PlayStore पर उपलब्ध है।

 वन नेशन वन राशन कैसे काम करेगा? 

अगर आप इस योजना के बारे में पढ़ रहे हैं तो आपके मन में ये बात अवश्य आ रही होगी। कि ये योजना कैसे कार्यरत होगी। तो आपको अवगत करा दें कि जिस प्रकार हम अपने मोबाइल को लेकर देश के किसी भी कोने में चले जाये। तो उसका उपयोग करके बात कर सकते है और आपको अपना नंबर भी नहीं बदलना होता है।

तो उसी अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे लाभार्थी भी इस योजना के माध्यम देश में उपस्थित किसी भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान 3 रुपये किलो चावल और 2 रुपये किलो गेहूं की खरीदारी कर पाएंगे। जो योजना पूरे देश में 1 oct 2023 से पूरे देश में लागू कर दी जायेगी।

इन राज्यों में सर्वप्रथम लागू किया जायेगा योजना को

आप जानते है कि एक देश एक राशन कार्ड योजना की शुरुआत करने का निर्णय सरकार द्वारा Lock down के चलते मजदूर और गरीब लोगों की सहायता और सुविधा के लिए गया था। जिसके माध्यम से वे देश के किसी भी कोने में उपस्थित सरकारी गल्ले की दुकान से खाद्य सामग्री की खरीदारी किफायती दामों पर कर पाएंगे।

जिसके साथ ही आपको बता दें कि इस योजना को सर्वप्रथम देश के 11 राज्यों में जारी की जायेगी। जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगना, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, पंजाब, कर्नाटक, केरल, त्रिपुरा, राजस्थान आदि का नाम शामिल है।

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना 2023 से लाभ | Benefits from Nation One Ration Card Plan 2023

आइये जानते है कि इस योजना के शुरू होने से लोगों को क्या – क्या लाभ या सुविधा होंगी। जो कि निम्म है –  

  • इस योजना के माध्यम से सार्वजनिक विरतण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले खाद्य सामग्री की खरीदारी नागरिक देश में उपस्थित किसी भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से कर पायेगा।
  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के होने से लोगों के समय की बचत होगी और लॉकडाउन के चलते बहुत सुविधा भी होगी।
  • इस योजना के जारी होने से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज पहुंचाया जा सकेगा।।
  • योजना के शुरू होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आयेगी।
  • इस योजना अब बहुत से राज्यों में लागू भी कर दिया गया है और लोगों कब लिए यह सुविधाजनक भी साबित रही है।

एक देश एक राशन कार्ड चयन प्रक्रिया 

आप भली प्रकार जानते होंगे। कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा लोगों के लिए दो प्रकार के राशन कार्ड जारी किये जाते है। उसी प्रकार Ek Desh Ek Ration Card Yojana 2023 के अंतर्गत भी केवल दो  प्रकार के ही राशन कार्ड जारी किये जाते है। जो कि निम्न है – 

APL Ration Card

इस प्रकार का राशन कार्ड ऐसे परिवारों को जारी किया जाता है। जो गरीबी रेखा से ऊपर अपना जीवन यापन कर रहें है। ऐसे कार्ड धारकों को 5 किलो अनाज प्रति यूनिट मासिक प्रदान किया जाता है।

BPL Ration Card

बीपीएल प्रकार का राशन कार्ड उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है। जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहें है। ऐसे कार्ड धारक परिवारों को 35 किलो अनाज प्रतिमाह प्रदान किया जाता है।

एक देश एक राशन कार्ड योजना आवेदन कैसे करें? | How to apply a country a ration card plan?

आपको बता दें कि इस योजना की कोई भी ऑनलाइन या ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया को सरकार द्वारा शुरू नहीं किया गया है। क्योंकि केंद्र सरकार सरकार द्वारा सभी राज्यों के राशन कार्ड आंकड़ों को फ़ोन नंबर और आधार कार्ड से सत्यापित कर लिंक किया जायेगा। जिसके बाद इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट पब्लिक डिस्टिब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत आंकड़े उपलब्ध उपलब्ध करायेगी।

एक देश एक राशन कार्ड योजना को लागू करने वाले राज्यों की सूची 

अगर आप इस योजना के बारे में पढ़ रहे हैं तो आपको इस बात का भी पता होना आवश्यक है। कि इस किन – किन राज्यों में लागू कर दिया गया है। जो कि निम्न है –

  • हिमाचल प्रदेश
  • हरियाणा 
  • गोवा
  • गुजरात 
  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • बिहार
  • चंडीगढ़ 
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्रिपुरा 
  • तेलंगाना 
  • तमिलनाडु
  • सिक्किम 
  • राजस्थान 
  • पंजाब 
  • नागालैंड 
  • मिज़ोरम 
  • मणिपुर 
  • लेह लदाख 
  • लक्ष्यद्वीप 
  • कर्नाटक 
  • महाराष्ट्र 
  • केरला 
  • जम्मू कश्मीर 
  • दमन एंड दिउ 
  • चंडीगढ़ 
  • बिहार 
  • मध्य प्रदेश आदि।

मेरा राशन मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

अगर आप इस योजना के अंतर्गत लांच किये गए मेरा राशन एप्लीकेशन को डाउनलोड और इंस्टाल करना चाहते है। तो बहुत आसानी से कर सकते हो। जिसके लिए आप नीचे बतायी गयी स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। जो कि निम्न प्रकार है – 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले Google Play store में जाना हैं। 
  • जिसके बाद ऊपर सर्च बॉक्स में जाकर Mera Ration लिखकर सर्च कर देना है। 
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। जहां आपको Install का विकल्प दिखाई देगा। 
  • जिसके ऊपर क्लिक करके आप बहुत आसानी से इसे अपनी डिवाइस में डाउनलोड एंड इंस्टॉल कर पाएंगे।
  • और फिर इसका उपयोग कर पाएंगे।

एक देश एक राशन कार्ड योजना हेल्पलाइन नंबर

एक देश एक राशन कार्ड केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई काफी कल्याणकारी योजना है इस योजना को भारत की गई राज्य में शुरू किया गया हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रतिमा मिलने वाले राशन में नागरिकों को समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए सरकार के द्वारा एक देश एक योजना के अंतर्गत 14445 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अगर आपको इस योजना के आधार पर राशन लेने में किसी तरह की समस्या आ रही है तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Ek Desh Ek Ration Card Yojana Related FAQ 

एक देश एक राशन कार्ड पूरे भारत के कई राज्यों में शुरू की गई है। केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई है काफी महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए इस योजना से जुड़े काफी प्रश्न हैं जिनके बारे में लोग जानना चाहते हैं। जिनके बारे में हमें नीचे बताया है आप भी उन्हें ध्यान पूर्वक पढ़ सकते हैं

एक देश एक राशन कार्ड योजना को शुरू करने का सरकार का क्या उद्देश्य है?

इस योजना की शुरूआत लॉकडाउन के चलते लोगों को किसज भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े और वे जहां है वहीं से अपने नजदीकी सस्ते गल्ले की सस्ते दामों पर खाद्य पदार्थों की खरीदारी कर सकें। इसी उद्देश्य के साथ इस योजना की शुरुआत की गयी थी।

इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

अगर आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना चाहते है। तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है।

एक देश एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा किसी भी आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। बल्कि स्वयं विभाग द्वारा आंकड़े तैयार किये जाएंगे।

क्या इस योजना का लाभ सभी प्रकार के राशन कार्ड धारक उठा पाएंगे?

 जी हां! इस योजना का लाभ सभी प्रकार के लिए राशन कार्ड धारक उठा पाएंगे। इस योजना में सिर्फ एपीएल और बीपीएल कार्ड धारकों को शामिल किया गया है।

Ek Desh Ek Ration Card Yojana कहाँ लागूं किया हैं?

केंद्र सरकार ने एक देश एक राशन कार्ड योजना को पूरे भारत के सभी राज्यो में लागू किया है। इस योजना के शमिल किये गए राज्यो की सूची ऊपर दी गयी हैं।

 निष्कर्ष

आज हमारे द्वारा इस आर्टिकल में एक देश एक राशन कार्ड ( Ek Desh Ek Ration Card Yojana 2023 In Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई। हम उम्मीद करते है कि इसके बारे में पढ़कर आपको काफी अच्छा लगेगा। इसके अलावा अगर आप योजना से जुड़ी अन्य कोई विशेष जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपकी समस्या का जल्द से जल्द हल प्रदान करने की कोशिश की जायेगी।

Leave a Comment