(Online Apply) बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना | पात्रता, योग्यता | आवेदन फॉर्म

बिहार राज्य सरकार राज्य के नागरिकों की खुशहाली के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही हैं। और हमारी कोशिश रहती है कि राज्य के सभी नागरिकों को बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें। इसलिय हम योजनाओं से संबंधित जानकारी को अपने वेबसाइट पर देते रहते हैं। आज हम आपको बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई बिहार वृद्धावस्था योजना के बारे के संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

जो बिहार राज्य सरकार ने प्रदेश के वृद्धजन नागरिको की असुविधाओं को ध्यान के रखते हुए बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना को शुरू किया हैं। इस योजना के तहत वृद्ध नागरिकों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए वृद्ध नागरिको को वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन करना होगा।

आवेदन करने के लिए वृद्ध कैडिडेट के पास कुछ जरुरी दस्तावेज, पात्रताओं को होना जरूरी हैं। जिनके बारे में आज पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। तो अगर आप बिहार वृद्ध नागरिक है और इस योजना के अंर्तगत सहायता राशि प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानूर्वक पढ़ें –

Contents show

बिहार वृद्धावस्था योजना क्या है? | What is Bihar Old Age Scheme

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना वृद्ध नागरिकों के लिए शुरू की गई एक कल्याकारी योजना हैं। इस योजना के अंतर्गत 60 बर्ष से 79 बर्ष के वृद्धजन नागरिकों को 400 रुपये और 80 से ऊपर के वृद्ध नागरिकों को 500 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि देने की घोषणा की हैं। इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2019 में कई गयी थी। तब से वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ वृद्धजन नागरिकों को दिया जा रहा हैं।

वृद्धावस्था पेंशन योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया जा रहा हैं। इसी विभाग के द्वारा राज्य के सभी जिलों के वृद्ध नागरिकों की सूची तैयार करके इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि को लाभार्थी को बैंक खाते में भेजा जाता हैं। राज्य के जो इक्षुक पात्र नागरिक Bihar Vridhavastha Scheme 2023 का लाभ लेना चाहते हैं। उन्हें इस योजना में आवेदन करना होगा। आवेदन कैसे करना हैं। इसकी पूरी जानकारी हमारे इस आर्टिकल में दी गयी हैं।

योजना का नाम बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना
लाभार्थी वृद्धजन
पेंशन राशि 400 – 500 रूपए
उद्देश्य सहायता राशि प्रदान करना
वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/

वृद्धावस्था पेंशन योजना का उद्देश्य | Purpose of Old Age Pension Scheme

जब किसी व्यक्ति पर बुढ़ापा आने लगता हैं तो उसका शरीर अनेक बीमारियों से घिर जाता हैं। जिस कारण वृद्धजन नागरिकों को आजीविका चलाने के लिए विभिन्न प्रकार की समस्याओं और असुविधाओं का सामना करना पड़ता हैं। वृद्धजन व्यक्ति की इन्हीं समस्याओं और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वृद्धावस्था पेंशन योजना को शुरू किया गया हैं।

ताकि वृद्धजन नागरिक इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करके अपनी आजीविका चलाने के लिए लिए जरूरतों को पूरा कर सकें। इसलिये इस योजना को शुरू किया गया हैं। जिसका लाभ लेने के लिए वृद्धजन नागरिकों को अपना आवेदन करना होगा।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु

बिहार वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जिनके बारे में आपको जानकारी होना अनिवार्य हैं।

  • इस योजना को बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया हैं।
  • बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ राज्य के गरीब परिवार के वृद्धजन नागरिकों को दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत 60 बर्ष से 69 बर्ष की आयु तक के वृद्धजन नागरिकों को 400 रुपये और 80 बर्ष से ऊपर के वृद्धजन नागरिकों को 500 रुपये की सहायता राशि प्ररिमाह उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के पास आयु प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा।
  • बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए वृद्ध व्यक्ति को अपना आवेदन करना होगा।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Bihar Old Age Pension Scheme

इस योजना का लाभ सरकार के द्वारा निर्धारित की गई पात्रताओं के आधार पर दिया जाएगा। जरूरी पात्रताओं के बारे में आप नींचे जान सकते हैं –

  • बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ सिर्फ बिहार के वृद्ध नागरिको को दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब परिवार के वृद्ध नागरिक ही ले सकेंगे।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी की आयु 60 बर्ष से अधिक होनी चाहिए।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए दस्तावेज | Documents for Bihar Old Age Pension Scheme

बिहार वृद्धावस्था पेंशन में आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेज़ो की जरूरत होंगी। जो कि नींचे दिए गए हैं।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासपोर्ट
  • मोबाइल नंबर

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें? | How to apply for Bihar Old Age Pension Scheme?

Bihar Old Age Scheme 2023 -22 में आवेदन करने के लिए आप नींचे स्टेप को फॉलो कर सकते हैं –

  • इस योजना में का लाभ लेने के लिए आपको अपना आवेदन करना होगा। और आवेदन करने के लिए आपको बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।
  • जब आप ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाएंगे। तब आपको वेबसाइट के होमपेज पर Register For MVPY का विकल्प मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।
बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • अब आपके स्क्रीन पर एक पेज पर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY) से सत्यापन करने से जुड़ा एक फॉर्म मिलेगा।
बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • आपको इस फॉर्म में अपना जिला ,ब्लॉक, योजना, आधार संख्या, नाम जन्मतिथि आदि को भर लेना हैं।
  • अब आपको Proceed पर क्लिक कर देना हैं।
  • अब आपके सामने बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
  • इस पंजीकरण फॉर्म में आपको पूछी गयी समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना हैं।
  • जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों को जोड़ ले लेना हैं।
  • अब भरें हुए आवेदन फॉर्म को सबमिट बटन पर क्लिक करके सबमिट कर देना हैं।
  • इस तरह बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन हो जाएगा। और आपके सामने आवेदन संख्या आएगी। उसे नोट कर लें।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें? | How to Check Bihar Old Age Pension Scheme Application Status

  • बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना एप्लीकेशन की स्थिति देखनदेखने कर लिए इस https://www.sspmis.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Search Beneficiary Status का ऑप्शन मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें।
बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना 2
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना हैं। और कैप्चा कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक कर देना हैं।
बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना 3
  • जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे बैसे ही अब आपके सामने आपके आवेदन फॉर्म की स्थिति सामने आ जायेगी।
  • जिसमे आप आवेदन फॉर्म का पूरी ब्यौरा देख सकते हैं।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़े प्रश्न उत्तर

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या हैं?

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना राज्य में निवास कर रहे वृद्धजन नागरिकों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए शुरु की गई एक कल्याकारी योजना हैं।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

इस योजना में आवेदन करने के लिए वृद्धजन नागरिक के पास उसका आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत कितनी राशि मिलती हैं?

इस योजना के तहत जिनकी उम्र 60 बर्ष से 69 बर्ष के बीचे है उन्हें 400 रुपये और 79 बर्ष से आयु अधिक है तो 500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि पेंशन के तौर पर दी जाएगी।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?

इस योजना से लाभान्वित होने के लिए बिहार सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। जिसकी ऊपर पूरी जानकारी दी गयी हैं।

निष्कर्ष

वृद्धजन नागरिकों का जीवन काफ़ी कठिनाइयों से भरा होता हैं। इसलिए प्रदेश सरकार समय – समय पर अनेक योजनाओँ का संचालन करती रहती हैं। जैसे कि आज हमनें इस आर्टिकल में बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे के पूरी जानकारी शेयर की हैं। आशा करती हूँ कि आप इस योजना में आवेदन कर चुके होंगे।

Leave a Comment