असम एक ऐसा राज्य है जो भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है। इसकी स्थिति काफी दुर्गम है। यहां के ज्यादातर स्थान पहाड़ियों से घिरे हैं। यहां पर लोगों की वार्षिक आय भी बहुत कम है, इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना इस राज्य के लिए महत्वपूर्ण है।
आज हम इस लेख में आपको असम आवास योजना लिस्ट कैसे देखें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे तथा यह भी बताएंगे कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को किन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। इसके साथ ही पात्रता, लिस्ट देखने की प्रक्रिया, लाभ आदि बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
इस योजना के माध्यम से जिन लोगों के कच्चे मकान है। उन्हें पक्का मकान उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अंतर्गत उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी। यह योजना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार दोनों मिलकर गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाकर उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। जो भी लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहता है तो उन्हें इस लेख को शुरू से लेकर आखिरी तक पढ़ना होगा क्योंकि असम में ज्यादातर लोग गरीब तथा गरीबी रेखा की श्रेणी में आते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? | What is Pradhan Mantri Awas Yojana
इस योजना की शुरुआत सन 2015 में की गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना को लाकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वैसे तो यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के द्वारा निकाला गया था, बाद में वर्तमान के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नाम बदलकर तथा इसके नियमों में बदलाव करके फिर से लाई गई है। अब इसे प्रधानमंत्री आवास योजना कहते हैं।

इसके अंतर्गत प्रत्येक राज्यों को इस योजना के अंतर्गत लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा की श्रेणी में आने वाले नागरिकों को आवास बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी। जो ₹120000 से लेकर ₹130000 तक होगी। असम में यह योजना लागू की गई है। जिस वजह से असम के कई लोगों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य | Objective of Pradhan Mantri Awas Yojana
जैसा कि हम सब जानते हैं यह 2015 से चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण तथा लाभकारी योजना है इसके अंतर्गत लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य है कि जिन लोगों के पास पक्का मकान बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में धनराशि नहीं है तो उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाना है ताकि उन्हें कच्चे मकान में रहने के साथ-साथ जो परेशानियां तथा समस्याएं उत्पन्न हो रही थी, उन्हें कम किया जा सके।
इसका यही उद्देश्य है कि जिन पहाड़ी इलाकों में लोक कच्चे मकान में रहते थे उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करके ₹130000 देना है। ऐसे दुर्गम तथा पिछले इलाकों में रहने वालों का उद्धार हो सके गरीबी रेखा की श्रेणी में आने वाले लोग संपन्न तथा खुशहाल हो सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ | Benefits of Pradhan Mantri Awas Yojana
- इसका सबसे अच्छा लाभ यह है, कि असम एक पहाड़ी इलाका है, जहां पर लोग पहाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- लोगों को सशक्त बनाना।
- लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- ऐसे नागरिक जो भारत के निवासी है परंतु उन्हें मुख्यधारा से नहीं जोड़ा गया है, उन्हें इस योजना के माध्यम से भारत के विकास तथा विकसित बनाने में सहयोग प्रदान करना है।
- इसके माध्यम से जो मैदानी क्षेत्र में रहते हैं उन्हें ₹120000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- पहाड़ी इलाकों में रहने वालों को 130000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- लोग इस योजना के माध्यम से इंटरनेट से जुड़ पाएंगे।
- लोग जागरूक होंगे।
- लोग अपने अधिकारों के प्रति संवेदनशील होंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता | Eligibility for Pradhan Mantri Awas Yojana
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की आय कम होना चाहिए।
- आवेदक यदि विधवा है तो पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- यदि आवेदक पहाड़ी Area में रहता है तो उसके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के पास राशन कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आना चाहिए।
असम आवास योजना के लिये जरूरी आवश्यक दस्तावेज | Necessary documents required for Assam Housing Scheme
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड नंबर
- आधार कार्ड नंबर
- पेंशन प्रमाण पत्र
- विकलांग प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
असम आवास योजना लिस्ट 2023 कैसे देखें? | How to see Assam Housing Scheme List 2023
जो भी इच्छुक आवेदक इस लिस्ट को देखना चाहता है या अपने नाम को इस लिस्ट में देखना चाहता है तो उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आवेदक को इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ में जाना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज में आपको Physical Progress Report का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने High level physical progress report दिखाई देंगी इस पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप क्लिक करते हैं तो एक नया पेज खुल जाएगा।
- इसमें आपको राज्य का नाम, जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, ग्राम पंचायत चुनने का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- सारी जानकारी को उचित तरीके से भर दे और नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक कर दे।
- अब आपके सामने असम आवास योजना लिस्ट दिखाई देंगे, इसमें आप अपना नाम तथा पति या पिता का नाम देख सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना असम की लिस्ट में नाम कैसे देखें
सरकार ने इस योजना को लाकर निश्चित रूप से गरीबों का उत्थान किया है परंतु इसे और सरल बनाने के लिए लोगों को सीधे अपने नाम की जानकारी लिस्ट में प्राप्त करवाने के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं जो इस प्रकार है:-
असम आवास योजना रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से चेक करें?
यदि आवेदक के पास केवल रजिस्ट्रेशन नंबर है तो वह आवास योजना लिस्ट में अपना नाम देख सकता है उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आवेदक की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ में जाना होगा।
- लिंक पर करके अब आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको Stakeholders का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- जैसे आप क्लिक करते हैं तो IAY / PMAYG Beneficiary का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर के बॉक्स में नंबर भर दे और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दे।
- अब आपको इस लिस्ट में आपका नाम, व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण आदि जैसे महत्वपूर्ण डिटेल दिखाई देगा।
- इस तरह से आप रजिस्ट्रेशन नंबर के भी माध्यम से अपना नाम देख सकते हैं।
असम आवास योजना लिस्ट नाम के माध्यम से
नाम के माध्यम से भी लिस्ट में आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी तथा बैंक का विवरण देख सकते हैं जो इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आवेदन को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/में जाना होगा।
- अब आपके सामने एक होम पेज दिखाई देगा।
- इस पेज में Stakeholders का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आपको IAY / PMAYG Beneficiary के विकल्प को चुनना है।
- इसके बाद Advanced Search का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो सर्च बेनिफिशियरी डिटेल का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- इसमें आपको जिला, ब्लाक, अपना नाम, ग्राम पंचायत आदि विकल्प भरने को कहा जाएगा।
- सारी जानकारी उचित तरीके से भर दे और नीचे दिए गए सर्च के बटन पर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करते हैं तो आप का नाम, पिता का नाम या पति का नाम दिखाई देगा।
- इस तरह से आप नाम के भी माध्यम से लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
असम आवास योजना लिस्ट आधार नंबर के माध्यम से चेक करें?
आधार नंबर के माध्यम से भी हम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/Open/Find_Beneficiary_Details.aspx में जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- इसमें Find_Beneficiary_Details के विकल्प पर क्लिक करना है।

- जैसे ही Beneficiary_Details पर क्लिक करते हैं तो आधार नंबर डालने का एक Box दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- यहां पर आप आधार नंबर डालते हैं तो Search का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आप क्लिक करें और अपनी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आशा करती हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इस लेख का उद्देश्य असम आवास योजना लिस्ट 2023 कैसे देखें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा असम निवासी इस योजना के माध्यम से जुड़ सकें और अपने कच्चे मकान को पक्का बनाने में सहयोग प्रदान कर सकें।